बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एनडीए गठबंधन ने सीट शेयरिंग का एलान कर दिया है, जिसमें बीजेपी और ‘हम’ ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने भी लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, महागठबंधन भी सीट शेयरिंग पर विचार कर रहा है। आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की भी चर्चा है। 15 Oct 20252:20:50 PM MD में गोल्ड मेडलिस्ट को जनसुराज ने बनाया उम्मीदवार, तारापुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव जनसुराज ने तारापुर से डॉ संतोष को प्रत्याशी बनाया है। वह जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भागलपुर मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। साथ ही PMCH, पटना से MD करने के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। 15 Oct 20252:01:15 PM खेसारी लाल यादव करेंगे राजद का प्रचार, पत्नी के चुनाव लड़ने पर कही ये बात बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव का कहना है, “मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े, मैं पिछले 4 दिनों से उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर वह मान जाती हैं तो हम नामांकन दाखिल करेंगे, नहीं तो मैं सिर्फ प्रचार करूंगा और भैया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा।”
#WATCH | Patna: On the Bihar Assembly elections, Bhojpuri singer and actor Khesari Lal Yadav says, “I want my wife to contest the election, I have been trying to convince her for the last 4 days. If she agrees, we will file the nomination; otherwise, I will only campaign and try… pic.twitter.com/EjzOgdduS3 — ANI (@ANI) October 15, 2025
15 Oct 20251:56:59 PM भीम आर्मी और बसपा के साथ चुनाव लड़ेगी AIMIM बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM, भीम आर्मी और बसपा के साथ चुनाव लड़ेगी। सीट शेयरिंग का एलान अभी तक नहीं हुआ है। 15 Oct 20251:37:56 PM बिहार के डिप्टी सीएम ने लखीसराय से किया नामांकन, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय से नामांकन कर दिया है। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मौजूद रहीं।
15 Oct 20251:20:44 PM छोटे-मोटे विवाद आज या कल में सुलझ जाएंगे, NDA गठबंधन में मनमुटाव पर बोले JDU नेता केसी त्यागी JDU नेता के.सी . त्यागी ने कहा, ” NDA गठबंधन में छोटे-मोटे विवाद आज या कल में सुलझ जाएंगे… उपेंद्र कुशवाहा NDA के वरिष्ठ नेता हैं, हमें विश्वास है कि उनकी शिकायतों का समाधान दिल्ली नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।” 15 Oct 20251:15:41 PM राजद नेता तेजस्वी यादव नामांकन के लिए निकले, मीसा भारती ने दी शुभकामनाएं राजद नेता तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अपने आवास से निकले। वह अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, “वह मेरे भी भाई हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।”
#WATCH | Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav, along with his family, leaves from his residence to file his nomination for the upcoming Bihar Vidhan Sabha elections. He will be contesting from his current constituency, Raghopur. For her brother Tej Pratap Yadav, RJD MP Misa… pic.twitter.com/yqkR57HwDE — ANI (@ANI) October 15, 2025
15 Oct 202512:59:32 PM JDU Candidate List: मोकामा से अनंत सिंह और फुलवारी से श्याम रजक लड़ेंगे चुनाव
बरबीघा – डॉ . कुमार पुष्पंजय
असथावाँ – जितेन्द्र कुमार
राजगीर ( अ.जा .) – कौशल किशोर
इस्लामपुर – रूहेल रंजन
हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
नालन्दा – श्रवण कुमार
हरनौत – हरिनारायण सिंह
मोकामा – अनंत सिंह
फुलवारी ( अ.जा .) – श्याम रजक
मसौढ़ी ( अ.जा .) – अरूण मांझी
संदेश – राधा चरण साह
जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव – राहुल सिंह
राजपुर ( अ.जा .) – संतोष कुमार निराला
15 Oct 202512:51:34 PM जेडीयू के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 57 नेताओं को मिला टिकट बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
आलमनगर – नरेन्द्र नारायण यादव
बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर (अ.जा.) – रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा – कविता साहा
सोनबरसा (अ.जा.) – रत्नेश सादा
महिषी – गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) – अतिरेक कुमार
बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
बहादुरपुर – मदन सहनी
गायघाट – कोमल सिंह
मीनापुर – अजय कुशवाहा
सकरा (अ.जा.) – आदित्य कुमार
काँटी – इं. अजीत कुमार
कुचायकोट – अमरेन्द्र कुमार पांडेय
भोरे (अ.जा.) – सुनील कुमार
हथुआ – रामसेवक सिंह
बरौली – मंजीत सिंह
जीरादेई – भीम कुशवाहा
रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह उर्फ जोशू सिंह
बढ़हरिया – इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज – हेम नारायण साह
एकमा – धुमल सिंह
मांझी – रणबीर सिंह
परसा – छोटे लाल राय
वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर (अ.जा.) – महेन्द्र राम
महुनार – उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर (अ.जा.) – महेश्वर हजारी
वारिसनगर – डॉ. माजरीक मृणाल
समस्तीपुर – अश्वमेध देवी
मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर – रबीना कुशवाहा
हसनपुर – राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार
मटिहानी – राजकुमार सिंह
अलीली (अ.जा.) – रामचन्द्र रादा
खगड़िया – बब्लू मंडल
बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
जमालपुर – नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा – रामानन्द मंडल
शेखपुरा – रणधीर कुमार सोन
15 Oct 202511:59:16 AM एक सीट में भी आपसी सहमति रात में ही हो गई है: बीजेपी अध्यक्ष जायसवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “NDA में सीट बंटवारे के बाद सभी दलों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा की है और चर्चा के बाद सभी अपने पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं… कहीं कोई समस्या नहीं है, हमने सबसे पहले सीट बंटवारे की घोषणा की और उम्मीदवारों की सूची भी जारी की… NDA गठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। अभी मैं जेडीयू कार्यालय जा रहा हूं, और वहां हम नामांकन की तैयारी करेंगे…”
#WATCH | पटना, बिहार: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “NDA में सीट बंटवारे के बाद सभी दलों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा की है और चर्चा के बाद सभी अपने पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं… कहीं कोई समस्या नहीं है, हमने सबसे पहले सीट बंटवारे की घोषणा की… pic.twitter.com/F55kSja4Fc — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 202512:03:03 PM गठबंधन में सब कुछ ठीक है, पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ेगा NDA : विजय सिन्हा बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहारी शब्द अब अपमान नहीं, सम्मान का प्रतीक बनेगा। बिहारी अब उन लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे जिन्होंने बिहार या बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर करके बर्बाद किया है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने ‘जंगलराज’ की पाठशाला से शिक्षा ली है।
बिहारियों ने विकास और सम्मान हासिल किया है, और वे पीछे नहीं हटेंगे। बिहार लोकतंत्र की धरती है। यह जाति-पाति से परे है। 2010 में कोई समीकरण काम नहीं आया था, और एनडीए ने चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था। इस बार, वह रिकॉर्ड टूट जाएगा।”
सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में समस्याओं की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह हमारा अनुभव और सक्षम नेतृत्व है जिसने सेवाभाव से ‘सबका साथ, सबका विकास’ के आदर्श वाक्य को आगे बढ़ाया है। कहीं कोई समस्या नहीं है। केवल वे लोग भ्रमित हैं जिन्होंने स्वार्थी गठबंधन या ‘महाठगबंधन’ बनाया है। एनडीए के भीतर सब कुछ बिल्कुल ठीक है।