मंगलवार, 19 अगस्त को मिथुन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति से काल योग बन रहा है। ऐसे में हनुमान जी मेष, मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों को खूब कमाई कराने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे और आर्थिक मामलों में भी खूब कमाई होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और बड़ी मात्रा में धन आने के भी योग हैं। सुख-संपत्ति में विस्तार होगा और परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन राशि तक का कल का करियर राशिफल।
मेष करियर राशिफल: आय में वृद्धि होगी दिन बहुत अच्छा और संतोषजनक रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में धन प्राप्ति के शुभ योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की भी संभावना है। लेकिन निजी जीवन में आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं, जिसका असर आपके स्वभाव पर भी दिखेगा।
वृषभ करियर राशिफल: धन प्राप्ति के योग व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल बदलकर तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन करियर राशिफल: नौकरी में पदोन्नति मिलेगी
आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही, व्यापार में भागीदारी और सहकर्मियों के सहयोग से कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएँगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप नए और सुंदर कपड़े खरीदने की योजना भी बना सकते हैं।
कर्क करियर राशिफल: व्यापार में यात्रा से लाभ के संकेत
व्यापार और व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके बेहतरीन परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से आप कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएँगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में अधिक मन लग सकता है। परिवार में संतान पक्ष से भी कुछ सुख मिलने की संभावना है।
सिंह राशिफल: आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा कुछ मित्रों के सहयोग से व्यापार में नए स्रोत प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा और अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की भी संभावना है। इससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
कन्या राशिफल: आय में वृद्धि होगी कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इससे आपकी आय में भी आपकी अपेक्षा के अनुसार वृद्धि हो सकती है। लेकिन विपरीत परिस्थितियाँ आने पर आपको क्रोध से बचना होगा। बौद्धिक कार्यों और लेखन से भी आय में वृद्धि होने की संभावना है और शाम को संपत्ति से जुड़े किसी मामले में धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला करियर राशिफल: दिन मिला-जुला रहेगा
कार्यस्थल पर आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ काम करने पड़ सकते हैं। इससे आप कुछ समय के लिए असहज भी महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है क्योंकि ख़र्चों में अचानक वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक करियर राशिफल: कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा
आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ था, तो अब उसकी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में किसी ख़ास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है और व्यापार में लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
धनु राशि का करियर राशिफल:दिन कड़ी मेहनत और कठिनाइयों से भरा रहेगा कार्यस्थल पर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियाँ आने पर धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा और कठोर शब्दों के प्रयोग से भी बचना होगा। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। हालाँकि, परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है।
मकर राशि का करियर राशिफल: भाग्य आपका साथ देगा समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, अच्छी संपत्ति मिलने के भी शुभ योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन-संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। कार्यस्थल पर विरोधी आपके काम में बाधा नहीं डाल पाएंगे और आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इससे पूरा दिन अच्छा बीतेगा।
कुंभ राशि का करियर राशिफल: दिन भागदौड़ भरा रहेगा
कार्यस्थल पर आपकी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। ऐसे में दिन भागदौड़ भरा रहने की संभावना है। संपत्ति के विस्तार और आय में वृद्धि के भी योग हैं। लेकिन निजी जीवन में क्रोध से बचना होगा, अन्यथा जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को पूरा करने में अधिक व्यस्त रह सकते हैं और धार्मिक कार्यों में भी उनकी व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन करियर राशिफल: व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा दिन मिले-जुले परिणाम देगा। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आय के नए स्रोत विकसित होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में संपर्क बढ़ने से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में निवेश से लाभ हो सकता है और परिवार में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।