Bihar Election Live Update बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने समझाया MY समीकरण का नया मतलब महागठबंधन को घेरा - bihar election live updates n

Bihar Election Live Update: बिहार में चुनावी माहौल गरमा गया है। जेपी नड्डा आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं महागठबंधन एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। सबकी निगाहें 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी को सीएम फेस घोषित किया गया है। वहीं, मुकेश सहनी सहित दो डिप्टी सीएम होंगे। 23 Oct 20252:21:31 PM महागठबंधन ने महाभूल कर दी- शाहनवाज हुसैन तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन ने ‘महाभूल’ कर दी है। उनका MY समीकरण अब ‘मुस्लिम-यादव’ नहीं बल्कि ‘मुकेश सहनी-तेजस्वी यादव’ हो गया है। उनका वोट बैंक अब उनसे नाराज हो गया है क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है। महागठबंधन में दरार है, कांग्रेस ने तेजस्वी यादव और लालू यादव के सामने घुटने टेक दिए हैं। 23 Oct 20252:10:47 PM हर चुनाव में अलग परिस्थिति होती है- कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा कि हर चुनाव में हर प्रदेश में अलग परिस्थिति होती है। मुझे याद नहीं आ रहा कि कहीं भी उपमुख्यमंत्री पद की घोषणा चुनाव से पहले की गई हो। परिस्थितियां ऐसी थी कि वो भी चाहते थे उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाए। 23 Oct 20252:09:35 PM अशोक गहलोत जहां गए हैं, वहां भाजपा को फायदा पहुंचाएंगे- मदन राठौड़  बिहार चुनाव पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके खुश हो जाएं। महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो नहीं पाया, आपस में लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर रहे हैं। अशोक गहलोत जहां गए हैं वहां भाजपा को फायदा ही पहुंचाएंगे।
23 Oct 20251:43:03 PM सही समय पर सही निर्णय- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार में तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि सही समय पर सही निर्णय। आज स्पष्ट हो गया कि हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है और उपमुख्यमंत्री का चेहरा कौन है। लेकिन NDA का चेहरा कौन है? नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन अभी भी NDA का चेहरा घोषित नहीं हुए हैं। 23 Oct 202512:59:30 PM नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे- तेजस्वी राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी की परछाई (छाया) भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा, ये संकल्प है। एक नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे। 23 Oct 202512:53:07 PM बिहार में चूहा गिरा देता है ब्रिज- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने कहा कि यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। वे लोग जदयू को खत्म कर देंगे। उनकी पार्टी के बड़े नेता ही उनकी बीमारी का हवाला देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय, किसानों की आय में फिसड्डी हैं। इंडस्ट्री नहीं लग रहे। बिहार में तमाम तरह के घोटाले हुए, कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार में चूहा शराब पी लेता है, चूहा ब्रिज गिरा देता है। अपराध चरम पर है। सचिवालय के बाहर गोलियां चलती है। अफसरशाही से लोग परेशान हैं। 23 Oct 202512:50:38 PM महिलाओं को 2500 रुपये महीना- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की नकलची सरकार है। इसका कोई विजन नहीं है। हम लोगों ने माई बहन योजना लाया तो 10000 का रिश्वत महिलाओं को दिया। बिहार के लोग 20 महीने का मौका दें.. तो जो 20 साल में नहीं हुआ.. 20 महीने में करेंगे। तेजस्वी सीएम बनेगा तो बिहार के सभी लोग सीएम बनेंगे। सभी महिलाओं को 2500 महीना मिलेगा। 23 Oct 202512:47:25 PM वे लोग नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते- तेजस्वी तेजस्वी यादव बोले कि सवाल उठाया जा रहा था सीएम का चेहरा कौन होगा? मीडिया को ही इंतजार था। हमें इसकी चिंता नहीं थी। बिहार बनाना है, बिहार बदलना है। मुझपर भरोसा करने के लिए पूरे महागठबंधन और गहलोत जी का आभार। तेजस्वी ने कहा- भाजपा अपने सीएम फेस का एलान क्यों नहीं कर रही। बड़ा सवाल है। तेजस्वी बोले- वे लोग नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं।  23 Oct 202512:37:37 PM तेजस्वी होंगे महागठबंधन के सीएम फेस- अशोक गहलोत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन की तरफ से उपमुख्यमंत्री पद के लिए VIP प्रमुख मुकेश सहनी के नाम की घोषणा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं। 23 Oct 202512:27:36 PM INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद- राजेश राम महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और जनहित के मुद्दों पर लगभग 17 महीने गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था। 23 Oct 202512:17:55 PM जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं- मुकेश सहनी महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं…वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है। 23 Oct 202511:32:42 AM प्रेस वार्ता के पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी की फोटो- चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज इन लोगों (महागठबंधन) की पहली प्रेस वार्ता हो रही है जिसमें ये शायद बताएंगे कि इन्होंने चीजों को सुधारने का प्रयास किया है। लेकिन जिस तरीके से महागठबंधन के घटक दलों ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते अपने गठबंधन को ही तिलांजलि देने का काम किया। आज की प्रेस वार्ता में ही देख लीजिए सिर्फ एक ही नेता का चेहरा दिखाई दे रहा है। ये गठबंधन धर्म की मर्यादा का पालन करना नहीं है। 23 Oct 202510:44:32 AM आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में डटे हैं। जनसंपर्क और संवाद से लेकर संगठन के हर स्तर पर उनकी भागीदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज शाम करीब 6 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में एक बार फिर उनसे संवाद को लेकर बहुत उत्सुक हूं। इससे पहले 15 अक्टूबर को पीएम ने कार्यकर्ताओं से बात की थी। 23 Oct 202510:30:05 AM क्या अतिपिछड़ा होना गुनाह है- JDU नेता नीरज कुमार JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन का संवाददाता सम्मेलन…बहुत देर हो गई है। कुल विधानसभा सीटें 243 हैं और महागठबंधन के कुल उम्मीदवार 255 हैं। ये गणित भ्रष्टाचारियों का ही हो सकता है। उन्होंने पूछा कि सिर्फ तेजस्वी यादव का फोटो क्यों है? राहुल गांधी कहां हैं? मुकेश सहनी का फोटो क्यों नहीं, क्या अति पिछड़ा होना गुनाह है? 23 Oct 202510:29:17 AM सब चाहते हैं कि उनकी पार्टी का फुटप्रिंट बढ़े- राजद सांसद मनोज कुमार झा राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कल जो घोषणा की हैं वो गेम चेंजर है… गठबंधन को समझना होगा। एक पार्टी नहीं है। अलग-अलग पार्टियां जब एक साथ आती हैं तो सब चाहते हैं कि उनकी पार्टी का फुटप्रिंट बढ़े। लोगों के अंदर ये बात बैठ गई है कि महागठबंधन का सामूहिक रूप से फुटप्रिंट बेहतर होना चाहिए। 23 Oct 202512:45:28 PM महागठबंधन में महादरार- शाहनवाज हुसैन महागठबंधन द्वारा आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन में महादरार है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन में फूट को सुलझाने में विफल रहे हैं। राजद और कांग्रेस के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं… जीतेगा NDA, सरकार बनाएगा NDA। 23 Oct 202510:03:27 AM महागठबंधन की सेहत सुधरने वाली नहीं है- JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद RJD नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की अटकलों पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन की सेहत सुधरने वाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव की इतनी स्वीकार्यता होती तो एक दर्जन सीटों पर आपस में लड़ाई न होती… वो मुख्यमंत्री का चेहरा बनें या न बनें महागठबंधन की बड़ी हार होगी। 23 Oct 20259:59:48 AM जनता सब समझती है- दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह महागठबंधन में एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है यही कारण है कि अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा। अब ये एक साथ बैठकर कितना भी ये दिखाने का प्रयास करें कि हम एक साथ हैं लेकिन जनता समझती है कि जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सकते वो सरकार नहीं चला सकते। 23 Oct 20259:55:41 AM जो भागीदारी मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली- अनिल सहनी पूर्व राजद नेता अनिल सहनी ने पार्टी छोड़ने पर कहा कि हमने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अति पिछड़ा समाज को जो भागीदारी मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। हमारे जैसे लोगों को पूछा नहीं गया। हमें टिकट नहीं चाहिए थी। हमारे लोग जिन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था उसे टिकट नहीं मिला। किस प्रकार का खेल हुआ इस संबंध में हम विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।