Bihar Chunav 2025 LIVE: अमित शाह के इस दावे से सोच में पड़े राहुल गांधी! भरी सभा में बताई पूरी बात
Last Updated: August 26, 2025, 21:23 IST Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज है. राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी भी दो दिन के लिए शामिल हुई हैं. बिहार चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट. Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “भाजपा बौखलाई है और छटपटाई है लेकिन वो जान लें कि लोगों की वोट चोरी करना राष्ट्रद्रोह है . लोगों की वोट पर डाका डालना प्रजातंत्र, लोकतंत्र पर हमला है . लोगों के अधिकार और वोट के अधिकार को खत्म करना इस देश के संविधान पर बुलडोज़र चलाना है . राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दल इस लड़ाई को एक स्वर से लड़ रहे हैं .
#WATCH मधुबनी (बिहार): कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “भाजपा बौखलाई है और छटपटाई है लेकिन वो जान लें कि लोगों की वोट चोरी करना राष्ट्रद्रोह है। लोगों की वोट पर डाका डालना प्रजातंत्र, लोकतंत्र पर हमला है। लोगों के अधिकार और वोट के अधिकार को खत्म करना इस देश के संविधान पर… pic.twitter.com/i9YjhcOVpX
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि- जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है. बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है. लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है. संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है. यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती. गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे.
जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।… pic.twitter.com/XOnC3ZcJui
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि “…मतदाता ने उनके इस ( SIR के)मुद्दे को नकार दिया है. जब उच्चतम न्यायालय इस मामले को देख रही है, उसके बाद राहुल गांधी या INDI गठबंधन का रोड पर आकर इस बात की चर्चा करना, यह सीधा बताता है कि उनको ना संविधान पर भरोसा है, ना लोकतंत्र पर भरोसा है. INDI गठबंधन का टायर पंचर हो चुका है…”
#WATCH पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “…मतदाता ने उनके इस (SIR के)मुद्दे को नकार दिया है। जब उच्चतम न्यायालय इस मामले को देख रही है, उसके बाद राहुल गांधी या INDI गठबंधन द्वारा रोड पर आकर इस बात की चर्चा करना, यह सीधा बताता है कि उनको ना संविधान पर भरोसा है, ना… pic.twitter.com/LS1Ss582mU
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने वादों की झड़ी लगा दी है. सत्ता में बरकरार रहने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. इसी बीच मंगलवार (आज) हुई कैबिनेट बैठक में 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. इसमें उद्योग विभाग के 9 एजेंडे शामिल हैं. उधर, बिहार से सटे राज्य झारखंड की विधानसभा में भी एसआईआर के मुद्दे को लेकर बवाल मच गया. कांग्रेस विधायकों ने एसआईआर और वोर चोरी को लेकर सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की.
बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए.
बिहार में चुनावी खलबली मची हुई है. इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे. उनके दौरे से सियासी चर्चा का बाजार गर्म है. तो वहीं राहुल गांधी की यात्रा में मंगलवार का प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होने जा रही हैं. वह दो दिन तक यात्रा में साथ रहेंगी.
बिहार में चुनावी से पहले विपक्ष सड़कों पर है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कथित वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा निकाली है. जो कि आज हुसैन चौक सहरसा से शुरू होगी और दरभंगा में रात्रि विश्राम होगा. तो वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक है. जिसमें कई बड़े वादों पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की भी बिहार बदलाव यात्रा जारी है.
August 26, 2025 21:23 IST बिहार के इन तीन नेताओं की बढ़ी सुरक्षा, तीनों हैं अलग-अलग पार्टी के नेता
बिहार के तीन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इन नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. बिहार सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता शामिल हैं. जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें बीजेपी सांसद गोपाल ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और एलजेपी सांसद शांभवी को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. गृह विभाग ने इस बारे में राज्य पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
August 26, 2025 19:28 IST अमित शाह की इस बात से सोच में पड़ गए थे राहुल गांधी! भरी सभा में बताई पूरी बात #WATCH | मधुबनी, बिहार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी। तो मैं सोचने लगा कि उन्हें कैसे पता कि वे 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे? यह एक अजीब बयान था। आज देश के सामने सच्चाई आ गई है कि… pic.twitter.com/lsXUPuvACS — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 17:27 IST वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चर्चा करते हुए राहुल गांधी
August 26, 2025 17:15 IST वोट चोरी करना राष्ट्रद्रोह है…बिहार पहुंचे रणदीप सुरजेवाला ने कही यह बात #WATCH मधुबनी (बिहार): कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “भाजपा बौखलाई है और छटपटाई है लेकिन वो जान लें कि लोगों की वोट चोरी करना राष्ट्रद्रोह है। लोगों की वोट पर डाका डालना प्रजातंत्र, लोकतंत्र पर हमला है। लोगों के अधिकार और वोट के अधिकार को खत्म करना इस देश के संविधान पर… pic.twitter.com/i9YjhcOVpX — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 17:08 IST वोटर अधिकार यात्रा से सिजौलिया में 5 घंटे से जाम, ध्वस्त हुआ ट्रैफिक इंतजाम राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सिजौलिया गांव पहुंची है. यहां वह जनसभा कर रहे हैं. 5 घंटे से एनएच 27 सड़क जाम है. कई एंबुलेंस जाम में फंसी हैं. ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. कड़ी धूप में कई लोग बेहोश भी हुए. एक लेन को 5 घंटे से पूरी तरह ब्लॉक किया गया है.
August 26, 2025 17:06 IST ये क्या बोल गए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के समर्थन का था सवाल कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के बीच विवाद पर उप मुख्य मंत्री विजय सिन्हा ने बयान दिया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कोई विवाद नहीं है. हमने मुख्यमंत्री से कहा कि कृषि जमीन तभी हस्तांरित की जायेगी जब उसके समतुल्य जमीन हमारे कृषि विभाग को मिलेगी. इसमे कहां कोई विवाद है. रेवंत रेड्डी भी आज वोटर अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए. विजय कुमार सिन्हा ने उन पर भी निशाना साधा. सिन्हा ने कहा कि राजद कांग्रेस को अपने डीएनए का अता पता नही है और ना हि उनको बिहार की संस्कृति का पता है. बिहार के बिना देश का विकास अधूरा है. राहुल गांधी को तो पहले से ही संस्कृति का पता नही था. अब तेजस्वी यादव भी साथ चल पड़े हैं. राजद कांग्रेस अपनी सभ्यता संस्कृति से दूर जा चुके हैं. वोटर यात्रा को समर्थन मिलने के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि राजद और कांग्रेस के सभी लोगों का परिवार भी आ जाए तो सफल नही होंगे. ये सिर्फ पिकनिक मना सकते हैं.
August 26, 2025 16:52 IST मधुबनी पहुंची कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा- राहुल गांधी बने हताश और निराश लोगों की आवाज #WATCH | मधुबनी, बिहार: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा है, लोग निराश और हताश थे लेकिन राहुल गांधी उनकी आवाज़ बने और वोटर अधिकार यात्रा के ज़रिए लगातार लोगों के बीच हैं। आज प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं। महिलाएं बड़ी संख्या में आईं और अपने वोट… pic.twitter.com/OIEZ00Ewfr — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 16:10 IST Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने दिए सबूत… बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम क्या बोले Voter Adhikar Yatra: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “…यहां संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को लोगों से छीना जा रहा है… राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूत दिए हैं… वोट चोरी हुई है और राहुल गांधी द्वारा इस पर दिए गए सबूतों पर चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं आया… आज लोगों को एहसास हो गया है कि विपक्ष, INDIA गठबंधन के नेता सच बोल रहे हैं… आज उसी का नतीजा है कि लोग यहां उमड़ रहे हैं.”
#WATCH | मधुबनी, बिहार: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “…यहां संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को लोगों से छीना जा रहा है… राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूत दिए हैं… वोट चोरी हुई है और राहुल गांधी द्वारा इसपर दिए गए सबूतों पर चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं… pic.twitter.com/g1E2VTkwnh — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 15:31 IST Voter Adhikar Yatra: पटना से दिल्ली तक गूंजेगा…कांग्रेस नेता अलका लांबा क्या बोलीं? Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा है, लोग निराश और हताश थे लेकिन राहुल गांधी उनकी आवाज बने और वोटर अधिकार यात्रा के जरिए लगातार लोगों के बीच हैं. आज प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं. महिलाएं बड़ी संख्या में आईं और अपने वोट कटने की बात कही… SIR, वोट चोरी के खिलाफ ये पूरा जन आंदोलन बन गया है. 1 सितंबर को पटना से दिल्ली तक ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा गूंजेगा…”
#WATCH | मधुबनी, बिहार: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा है, लोग निराश और हताश थे लेकिन राहुल गांधी उनकी आवाज़ बने और वोटर अधिकार यात्रा के ज़रिए लगातार लोगों के बीच हैं। आज प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं। महिलाएं बड़ी संख्या में आईं और अपने वोट… pic.twitter.com/OIEZ00Ewfr — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 14:57 IST Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय Voter Adhikar Yatra: ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “बिहार में तेजस्वी यादव जी का साथ देने राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी आई हुई हैं और ये कर क्या रहे हैं? जिन-जिन नेताओं ने देशभर में बिहारियों पर और बिहार के DNA पर सवाल खड़ा कर दिया हो आज तेजस्वी जी उन नेताओं को बुलाकर उन्हें माला पहना रहे हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं. तो आपको बिहार की जनता सबक सिखाएगी. आने वाले बिहार चुनाव में आपका सुपड़ा साफ होगा.”
#WATCH | पटना, बिहार: ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “बिहार में तेजस्वी यादव जी का साथ देने राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी आई हुई हैं और ये कर क्या रहे हैं? जिन-जिन नेताओं ने देशभर में बिहारियों पर और बिहार के DNA पर सवाल खड़ा कर दिया हो आज… pic.twitter.com/T6twKEdKmM — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 14:31 IST Voter Adhikar Yatra: झूठ को सच नहीं बना सकते… केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर निशाना
Voter Adhikar Yatra: ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “…वो बिहार दौरे पर हैं तो रहें दौरा करना उनका काम है लेकिन झूठ को सच नहीं बना सकते हैं. आज 26 तारीख हो गया है आखिर क्यों नहीं वो एक भी वोट को दाखिल कर पाए इससे साबित होता है कि ये झूठ को सच साबित करना चाहते हैं.”
#WATCH | पटना, बिहार: ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “…वो बिहार दौरे पर हैं तो रहें दौरा करना उनका काम है लेकिन झूठ को सच नहीं बना सकते हैं। आज 26 तारीख हो गया है आखिर क्यों नहीं वो एक भी वोट को दाखिल कर पाए इससे साबित होता है कि ये झूठ को सच… pic.twitter.com/u6sb3ccmLW — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
August 26, 2025 14:13 IST Voter Adhikar Yatra: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का प्रियंका गांधी पर हमला
Voter Adhikar Yatra: सम्राट चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा पर जमकर निशाना साधा. डिप्टी सीएम ने कहा कि- बिहार की जनता कभी इन्हें माफ नहीं करेंगी. प्रियंका गांधी बिहार आई हैं, उनको बताना चाहिए कि उनकी दादी ने किस तरह से बिहार को लूटा . उनके पिताजी ने किस तरह से आरक्षण का विरोध किया. प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि उनके दादी के पिताजी ने कैसे दलितों को आरक्षण का विरोध किया. उनकी माता जी ने किस तरह अन्याय किया बिहार के साथ. सबसे बड़ी बात जो राहुल गांधी घूम रहे हैं उसने लालू प्रसाद जी के बिल को फाड़कर मुखिया बनने लायक नहीं छोड़ा.
August 26, 2025 13:26 IST Voter Adhikar Yatra: राहुल-प्रियंका बिहार वोटर अधिकार यात्रा में साथ-साथ
Voter Adhikar Yatra: सुपौल में वोट अधिकार यात्रा के तहत आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से सुपौल शहर के हुसैन चौक से यात्रा की शुरुआत की . यह यात्रा जिले की अंतिम सीमा मझारी तक जाएगी . यात्रा के दौरान नेताओं के स्वागत में लोग सड़कों के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाकर खड़े रहे . जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का अभिवादन किया . पूरे मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा और भीड़ ने जोशपूर्ण नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया .
August 26, 2025 12:57 IST Bihar Chunav Live: सीएम नीतीश शाम को जाएंगे दिल्ली
Bihar Chunav Live: सीएम नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली जाने वाले हैं. उससे पहले उन्होंने अपने आवास एक अणे मार्ग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और इसके बाद सीधे कैबिनेट की बैठक में शामिल होने पहुंचे.
सीएम नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली जाने वाले हैं.. उससे पहले उन्होंने अपने आवास एक अणे मार्ग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और इसके बाद सीधे कैबिनेट की बैठक में शामिल होने पहुंचे… pic.twitter.com/MPCeLVX8Aj — News18 Bihar (@News18Bihar) August 26, 2025
August 26, 2025 12:05 IST Bihar Chunav Live: विदेश जाने वालों को होगा सीएम नीतीश के फैसले से फायदा Bihar Chunav Live: बिहार से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा फैसला. पटना और गया से अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर हवाई संपर्कता बढ़ाने के लिए विमानन कंपनियों को मौद्रिक सहायता देने पर मुहर लगाई गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. इससे विदेश जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा. इंटरनेशनल रूट को प्रमोट करने के लिए 150 पैसेंजर रहने पर पटना काठमांडू के लिए 5 लाख. गया से सिंगापुर 10 लाख, गया शारहजहां के लिए 10 लाख. गया कोलंबो के लिए 10 लाख रुपए प्रति ट्रिप किया जाएगा, गया सिंगापुर के लिए 10 लाख रुपए प्रति ट्रिप दिया जाएगा.
August 26, 2025 11:38 IST Bihar Chunav Live: भद्रघाट पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
Bihar Chunav Live: सीएम नीतीश कुमार भद्रघाट पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके क्षेत्र पटना साहिब को सीएम नीतीश ने बड़ा तोहफा दिया. सीएम नीतीश कुमार ने ₹158.40 करोड़ की लागत से भद्रघाट से दीदारगंज तक (लम्बाई 7.80 कि०मी०) पथ के 4-लेन चौड़ीकरण/निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ₹61.95 करोड़ की लागत से गाय घाट में जे०पी० गंगा पथ से सटे नदी की ओर डाउन रैम्प के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया. भद्रघाट पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ नंद किशोर यादव ,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , नितिन नवीन , जीवेश मिश्रा, सहित कई नेता मौजूद रहे.
August 26, 2025 11:14 IST Bihar Chunav Live: बिहार में युवाओं के लिए नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान Bihar Chunav Live: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणाोओं की बौछार कर रहे हैं. लगातार सत्ता में बने रहने के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने एक और बड़ी घोषणा की है. उन्होंने अपने एक्स हेंडल से पोस्ट किया.
बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू किया है। इसके तहत:- (1) 40 करोड़ रूपए तक की ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention) दी जाएगी। (2) नई इकाइयों को स्वीकृत… — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 26, 2025
August 26, 2025 11:05 IST Voter Adhikar Yatra: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बिहार दौरा
Voter Adhikar Yatra: बिहार चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बिहार दौरा.. CM नीतीश से की मुलाकात… सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे. ऐसे में उनके दिल्ली दौरे और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात को चुनाव से पहले बहुत अहम माना जा रहा है.
August 26, 2025 10:57 IST Voter Adhikar Yatra: गर्म खून है खोलेंगे ही… तेजस्वी यादव का वोटर अधिकार यात्रा पर पोस्ट
Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हेंडल से पोस्ट किया. उन्होंने एक कविता लिखते हुए यात्रा का वीडियो शेयर किया है.
गर्म खून है खौलेंगे ही
हक जनता का तो लेंगे ही
हो आँच जब बिहार पर
तेजस्वी तो बोलेंगे ही
वोटर अधिकार यात्रा
बिहार के एक एक वोटर का हक छीनने नहीं देंगे!
गर्म खून है खौलेंगे ही हक जनता का तो लेंगे ही हो आँच जब बिहार पर तेजस्वी तो बोलेंगे ही — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 26, 2025
August 26, 2025 10:22 IST Bihar Chunav Live: चुनाव आयोग के लोगों से पांच सवाल
Bihar Chunav Live: चुनाव आयोग ने भारत के हर नागरिक के लिए 5 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे हैं.
1. मतदाता सूची की गहन जांच होनी चहिए कि नहीं?
2. मरे हुए लोगों के नाम हटाने चाहिए कि नहीं?
3. जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दो या अधिक जगह पर हैं, उनके नाम एक ही जगह पर होने चाहिए कि नहीं?
4. जो लोग दूसरी जगह जा बसे हैं, उनके नाम हटाने चाहिए कि नहीं?
5. विदेशियों के नाम हटाने चाहिए कि नहीं?
अगर उत्तर “हां” में है, तो फिर चुनाव आयोग को मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के इस कठिन कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दीजिए.
First Published : August 26, 2025, 07:47 IST homebihar LIVE: अमित शाह के इस दावे से सोच में पड़े राहुल गांधी! सभा में बताई पूरी बात