Bihar Election 2025 Live Update राजद और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी नित्यानंद राय बोले- स्वार्थ के लिए है गठबंधन - bihar el
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अभी तक महागठबंधन में बात नहीं बनी है। इसी बीच कांग्रेस और वीआईपी ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। देर रात कांग्रेस की जारी लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। वहीं, वीआईपी ने भी पांच प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है। राजद ने भी आज प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है नित्यानंद राय का महागठबंधन पर तंज। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी महागठबंधन में खींचातान मचा हुआ है। अभी भी सीट बंटवारे को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसी बीच कांग्रेस और वीआईपी ने अपने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। पप्पू यादव ने एक बार फिर से महागठबंधन पर तंज कसा है। आज दीवाली के दिन RJD ने भी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लिस्ट जारी कर दी है। राजद ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। तेजस्वी यादव राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
20 Oct 20251:26:10 PM चुनाव आते-आते ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा महागठबंधन- मंत्री डॉ. प्रेम कुमार बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने राजद द्वारा 143 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने पर कहा कि बिहार में महागठबंधन सीटों की शेयरिंग में विफल हो चुका है। NDA आगे बढ़ रहा है क्योंकि हमारे गठबंन का समन्वय अच्छा है। जनता और मतदाता समझ चुके हैं कि इन्हें(महागठबंधन) बिहार की कोई चिंता नहीं है। वे केवल सत्ता के लिए साथ आए हैं और वे जिस तरह का खेल खेल रहे हैं, उससे सभी का चेहरा उजागर हो गया है। बिहार में महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आते-आते वे ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे। उनका केवल एक ही मंतव्य है कि सत्ता पर कब्जा करना। 20 Oct 20251:05:32 PM राजद और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि उन लोगों ने जो द्वेष उत्पन्न किया है उससे साफ जाहिर है कि वहां(महागठबंधन में) स्वार्थ के लिए टकराव है, वह गठबंधन स्वार्थ के लिए बना है। राजद और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है और परिवार के बाहर सोचती नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां स्वार्थ की राजनीति होगी, वहां विकास पीछे छूटता है। बिहार के विकास और वैभव से उन्हें मतलब नहीं है। जनता को प्रधानमंत्री मोदी के विकास में विश्वास है और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने विकास की धारा को घर-घर तक पहुंचाया है। विधानसभा चुनाव में भारी मतों से NDA की सरकार बनेगी। 20 Oct 202512:28:51 PM NDA के नेताओं की दीवाली 14 नवंबर को मनेगी- चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इस बार त्योहारों का एक संगम तैयार हुआ है, जहां एक तरफ दीवाली है तो वहीं दूसरी तरफ छठ का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच एक और महापर्व, लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है। इस बार की दीवाली को प्रधानमंत्री ने GST में सुधार करके और खुशनुमा कर दिया है। NDA के नेताओं की दीवाली 14 नवंबर को मनेगी। जब प्रचंड जीत के साथ हम एक बार फिर बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे और अगले 5 साल बिहार के स्वर्णिम काल के तौर पर होंगे जहां सही मायनों में बिहार विकसित राज्य बनता हुआ दिखेगा। 20 Oct 202511:36:12 AM बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राजद ने 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की, 143 सीटों पर उतारे उम्मीदवार। राजद नेता तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/zR2pUqxXjx — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 202511:02:25 AM योगी आदित्यनाथ जला रहे नफरत का दीया- राजद नेता मृत्युंजय तिवारी राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नफरत का दीया जला रहे हैं… दिए तो उत्तर प्रदेश में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के जलते हैं। यदि उन्हें दिए जलाने ही थे तो वे बेरोजगारी को दूर करने के दिए जलाते, आम लोगों व किसानों मजदूरों को राहत देने के लिए काम करते… योगी आदित्यनाथ का विकास मॉडल यदि राम राज्य की स्थापना के लिए होता तो समझ भी आता। वे केवल राम राज की बात करते हैं।
20 Oct 202510:38:37 AM बिहार चुनाव के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बिहार चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। AAP ने Bihar Assembly Elections 2025 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। AAP ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सत्येन्द्र जैन, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को इसमें जगह दी है। वहीं, AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, AAP के पंजाब अध्यक्ष, मंत्री अमन अरोड़ा, दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय और इमरान हुसैन को भी स्टार प्रचारक नामित किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने #BiharAssemblyElections के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। AAP ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सत्येन्द्र जैन, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के दिल्ली… pic.twitter.com/gJePu2YGVU — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 202510:22:02 AM अब कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए- पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि गठबंधन को वापस लीजिए… गठबंधन को कमजोर किया जा रहा है। इसके पीछे कौन है? सुबह तक टिकट बांटे जा रहे हैं… मैं इसे गलत मानता हूं। गठबंधन धर्म का पालन केवल कांग्रेस कर रही है… कांग्रेस ने अत्यंत पिछड़ी जाति, SC-ST वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 12 जगहों पर डबल डबल कैंडिडेट उतार दिया गया, इससे गठबंधन नहीं चलता है। अब कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए। 20 Oct 202510:13:04 AM इसे गठबंधन ना ही कहा जाए तो अच्छा- नितिन नवीन बिहार के मंत्री और बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कहा कि अब इसे गठबंधन ना ही कहा जाए तो अच्छा… 36 से अधिक स्थान हैं जहां पर दो पार्टियां आमने-सामने हैं, क्या उसे गठबंधन कहा जाएगा?उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं, कांग्रेस कभी गठबंधन को मानती नहीं है और कांग्रेस के इर्द-गिर्द कोई गठबंधन पनपता नहीं है। ऐसे दलों के बीच कहां से गठबंधन बन पाएगा जहां ठगने की परंपरा रही है।
#WATCH | पटना: बिहार के मंत्री और बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन नबीन ने महागठबंधन में सीट बटवारे पर कहा, “अब इसे गठबंधन ना ही कहा जाए तो अच्छा… 36 से अधिक स्थान हैं जहां पर दो पार्टियां आमने-सामने हैं, क्या उसे गठबंधन कहा जाएगा?… तेजस्वी यादव अति… pic.twitter.com/BREQ7oED2c — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
20 Oct 20259:30:16 AM पांच पांडवों की चट्टानी एकता है एनडीए गठबंधन- दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन दलों के बीच सीट बटवारे पर कहा कि NDA गठबंधन पांच पांडवों की चट्टानी एकता के साथ है। दूसरी ओर महागठबंधन में सिर फुटव्वल हो रहा है… राजद, कांग्रेस समेत जितने भी महागठबंधन के दल है एक-दूसरे पर आरोप लगाने में अपना समय बिता रहे हैं। जनता देख रही है, मतदाता देख रहे हैं। जो महागठबंधन सीटों का बटवारा नहीं कर सकता है वो बिहार को नहीं चला सकता है। इसलिए मतदाता ने मन बना लिया है कि भारी बहुमत से फिर NDA की सरकार बिहार में बनानी है। 20 Oct 20259:00:41 AM पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी गायक, अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव अपने पिता से मिलने गए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं और अपने पिता का आशीर्वाद लेने आया हूं। मेरे पिता की विचारधारा हमेशा विकास पर केंद्रित रही है। मैं पार्टी को धन्यवाद कहूंगा, जिसने मुझ पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि छपरा में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी व्यवस्था है और मेरा प्राथमिक ध्यान इसे सुधारने पर होगा। 20 Oct 20258:40:33 AM बिहार चुनाव को लेकर AAP ने जारी की एक और लिस्ट आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है और इसमें 12 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। आम आदमी पार्टी बिहार चुनाव के लिए अब तक 99 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी है। पहली सूची में 11, दूसरी सूची में 48 और तीसरी सूची में 28 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी। 20 Oct 20258:15:09 AM वीआईपी ने जारी की एक और लिस्ट बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अनिश्चितता के बीच, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने आगामी चुनावों के लिए अपने 5 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वीआईपी ने अब तक कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 20 Oct 20258:13:19 AM कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसके साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 60 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। कहलगांव सीट पर कांग्रेस और राजद के बीच विवाद जारी है, फिर भी कांग्रेस ने यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 19 Oct 20257:04:15 PM तेज प्रताप की रैली में पुलिस वाली गाड़ी जनशक्ति जनता दल के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की रैली में शामिल एक बोलेरो वाहन पर पुलिस का अधिकारिक (लोगो) चिन्ह लगा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इस पूरे मामले में चुनाव संबंधी अपराध को लेकर गड़हनी थाना में वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी की गई है।
19 Oct 20254:37:22 PM 17 साल की उम्र से पार्टी की सदस्य हूं राजद कार्यकर्ता उषा देवी ने विधानसभा टिकट न मिलने पर लालू यादव के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “… मैं 17 साल की उम्र से पार्टी की सदस्य हूं… चुनाव प्रचार के लिए बोधगया जाने से पहले मैंने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने के लिए अपने गांव का दौरा किया था… खेसारी लाल और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के समर्पण और आश्वासन के बावजूद, मुझे बोधगया निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला… मैं निराश हूं लेकिन फिर भी तेजस्वी यादव और लालू यादव का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं…”