Chaitra Navratri 2025 Puja Samagri List For Shopping In Hindi Navratri Kab Se Hai - Amar Ujala Hindi News Live

नौ दिन की पूजा के लिए पहले से कुछ तैयारियों की जरूरत होती है क्योंकि देवी मां आपके घर पर 9 दिनों के लिए वास करने आ रही होती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो तैयारियां शुरू कर दें। तैयारियों के लिए वक्त कम बचा है, इसलिए सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान की लिस्ट बनाकर खरीदारी कर लें ताकि पूजा सामग्री में कुछ कमी न रह जाए। यहां चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना से लेकर नौ दिनों के लिए देवी पूजन की पूरी सामग्री की लिस्ट दी जा रही है।

2 of 5
कलश पूजा
– फोटो : adobe
घटस्थापना के लिए सामान
- घटस्थापना के लिए कलश
- जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
- जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी
- जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं
- कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन
- कलश में रखने के लिए एक सिक्का
- पीपल या आम के पत्ते
- रोली
- कलावा

3 of 5
पूजा थाली
– फोटो : adobe
नवरात्रि पूजन के लिए सामग्री
- गंगाजल
- सुपारी
- दूर्वा
- पीतल
- तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ
- रेशेदार ताजा नारियल

4 of 5
हवन
– फोटो : instagram
हवन सामग्री
- हवन के लिए सूखा नारियल
- फूल
- पान
- रुई बत्ती
- तिल का तेल या घी
- दीपक जलाने के लिए दीया
- भोग के लिए मिठाई और फल

5 of 5
देवी मां के श्रृंगार का सामान
– फोटो : freepik
देवी मां के श्रृंगार का सामान
- देवी की तस्वीर या प्रतिमा
- देवी मां के श्रृंगार के लिए लाल रंग की चुनरी
- कुमकुम
- लाल बिंदी
- आलता
- लाल चूड़ियां
- सिंदूर
- मेहंदी
- फूलों या मोतियों की माला
- लाल रंग की साड़ी (वैकल्पिक)
माता की चौकी सजाने का सामान
- लाल या पीले रंग का कपड़ा
- अगर आटे की चौक बना रहे हैं तो एक मुट्ठी आटा या चावल के साथ हल्दी