Karwa Chauth 2025 Moonrise Time Live: आज देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है। महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जा रहा है। करवा चौथ का व्रत बेहद कठिन होता है और इसे अन्न और जल ग्रहण किए बिना ही सूर्योदय से रात में चन्द्रमा के दर्शन तक महिलाएं रखती हैं। देश में आज मनाया जा रहा करवा चौथ का त्योहार। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Karwa Chauth 2025 Shubh Muhrat: भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। आज देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का अहम महत्व है। करवा चौथ विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। रात में महिलाएं विधिवत पूजन करती हैं और चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं। इस त्योहार से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए आप हमारे साथ इस लाइव अपडेट में बने रहिए
10 Oct 20258:24:55 PM Chand Kab Niklega LIVE: कोलकाता में अभी तक नहीं दिखा चांद भारी बारिश के कारण कोलकाता में अभी तक चांद नहीं दिखा। दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है और कुछ ही मिनटों में चांद के आसमान में दिखाई देने की उम्मीद है। 10 Oct 20258:17:53 PM Chand Kab Niklega LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाया करवा चौथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाया करवा चौथ, देखें विडियो
करवा चौथ की मंगल बेला परहर नारी के स्नेह, श्रद्धा और शक्ति को नमन। आज जब सुहागिनें सजाए हुए पूजा की थाली में दीप, कुमकुम और चंद्रमा की आराधना रखती हैं तो वह प्रेम, विश्वास और जीवन के अटूट बंधन की अनुपम मिसाल बनती हैं।#KarwaChauth #KarwaChauth2025 pic.twitter.com/INYEiXzFDB — Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 10, 2025
10 Oct 20258:13:38 PM Karwa Chauth 2025 Live Updates: हरियाणा में जल्द निकलेगा चांद हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र में आज रात 8.13 बजे चांद दिखाई देने की उम्मीद है। महिलाएं हाथ में पूजा की थाल लिए चांद के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हैं. 10 Oct 20258:09:40 PM असम में करवा चौथ की धूम, चांद के इंतजार में महिलाओं ने किया डांस करवा चौथ पर असम कि महिलाएं चांद दिखने का इंतजार कर रही हैं. विडियो में महिलाएं जमकर डांस करती नजर आ रहीं हैं.
#WATCH | Guwahati, Assam: Women dance and rejoice as they await the sighting of the moon to break their fast, on #KarwaChauth pic.twitter.com/LvpZa0NCao — ANI (@ANI) October 10, 2025
10 Oct 20257:24:58 PM Moonrise Time Today Delhi Live: दिल्ली में कब निकलेगा चांद? देशभर में करवाचौथ की धूम है। इस बीच चांद के दीदार का हर किसी को इंतजार है। आज नई दिल्ली में रात 8:13 बजे चांद दिखने की उम्मीद है। 10 Oct 20257:07:42 PM Karwa Chauth 2025 Live Updates: क्यों छलनी से करते हैं चांद का दीदार? करवाचौथ के दिन छलनी से चांद को देखने की परंपरा बहुत पुरानी है। इसके पीछे कई कहानी है लेकिन एक कथा काफी प्रचलित है। ऐसा कहा जाता है कि वीरवती नाम की एक पतिव्रता स्त्री ने जब करवाचौथ का उपवास किया तो दिनभर व्रत कि वजह से वो बेहद कमजोर जो गई। उसकी ये स्थिति देखकर उसके भाइयों ने उसके साथ छल किया। उन्होंने पेड़ की ओट पर एक छलनी लगा दी और बहन से कहा कि चांद निकल आया। उस पतिव्रता स्त्री ने छलनी को देखा और उसे लगा कि चांद सचमुच उदित हो गया। जिसके बाद उसने व्रत खोल लिया, व्रत खोलते ही उसके पति की मौत हो गई। लेकिन स्त्री ने अपने अटूट विश्वास और प्रेम से अपने पति को दोबारा जीवित कर लिया। अगले साल वीरवती ने पूरे जतन से करवाचौथ का व्रत रखा जिससे देवी माता प्रसन्न हुईं और उसके पति को दीर्घायु का आशीवार्द दिया। बस इसी समय से छलनी से चांद देखने की परंपरा चली आ रही है । 10 Oct 20256:12:58 PM Karwa Chauth Moonrise Live Updates: यहां दिखेगा सबसे पहले चांद कोलकाता में सबसे पहले शाम 7.30 बजे चांद के दर्शन होंगे. वहीं राजधानी दिल्ली में रात 8.13 बजे, गुरुग्राम में रात 8.13 बजे, गाजियाबाद में रात 8.13 बजे चांद निकलने की संभावना है। साथ ही नोएडा में रात 8.13 बजे, मुंबई में रात 8.55 बजे, कोलकाता में शाम 7.30 बजे, चेन्नई में रात 8.38 बजे, चंडीगढ़ में रात 8.08 बजे, लुधियाना में रात 8.11 बजे, इंदौर में रात 8.33 बजे, भोपाल में रात 8.26 बजे, जयपुर में रात 8.22 तथा रायपुर में शाम 7.43 बजे चांद के दीदार होने की संभावना है। 10 Oct 20255:08:57 PM Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi: अकेले कैसे करें करवा की अदला-बदली? अगर आप इस करवाचौथ घर पर अकेले हैं और पूजा करने को लेकर परेशान हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पूजा के दौरान करवा बदलने के लिए महिलाएं माता गौरी की तस्वीर का प्रयोग कर सकतीं हैं। इसके लिए आपको पार्वती माता की तस्वीर या मिट्टी से गौरी माता की छोटी मूर्ति बनाकर उन्हें पूजन स्थल पर स्थापित कर सकती हैं। 10 Oct 20254:04:58 PM Karwa Chauth 2025 : कैसे करें पूजा की तैयारी? पूजा की तैयारी के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ करें, पूजा स्थल पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। इसके बाद पार्वती/शिव/करवा माता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। पूजा की थाली में सभी सामग्री (दीपक, फूल, चावल, मिठाई, जल का बर्तन आदि) रखें। 10 Oct 20253:30:39 PM Karwa Chauth 2025: शाम की पूजा के लिए सामानों की लिस्ट करवा चौथ की शाम की पूजा के लिए महिलाओं को कुछ सामानों की जरूरत होगी। आवश्यक सामानों में करवा (बर्तन), पूजा की थाली, दीया, धूप, फूल, चावल, मिठाई, कुमकुम, छन्नी (छलनी), देवी-देवताओं की मूर्तियां, लाल कपड़ा, फल, चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी, पवित्र पुस्तक आदि। 10 Oct 20253:06:28 PM Karwa Chauth Mantra: चांद को अर्घ्य देने के दौरान बोलें ये मंत्र आज करवा चौथ के दौरान विवाहित महिलाएं चांद को अर्घ्य देती हैं। इसके साथ वही अपना निर्जला उपवास को तोड़ती हैं। चांद को अर्घ्य देने के दौरान ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:’ मंत्र का जाप किया जाना चाहिए। 10 Oct 20252:22:53 PM Moonrise Timing on Karwa Chauth: किस शहर में कितने बजे दिखेगा चांद? राजधानी दिल्ली में रात 8.13 बजे, गुरुग्राम में रात 8.13 बजे, गाजियाबाद में रात 8.13 बजे चांद निकलने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में रात 8.13 बजे, मुंबई में रात 8.55 बजे, कोलकाता में शाम 7.30 बजे, चेन्नई में रात 8.38 बजे, चंडीगढ़ में रात 8.08 बजे, लुधियाना में रात 8.11 बजे, इंदौर में रात 8.33 बजे, भोपाल में रात 8.26 बजे, जयपुर में रात 8.22 तथा रायपुर में शाम 7.43 बजे चांद के दीदार होने की संभावना है। 10 Oct 20251:59:14 PM Karwa Chauth: कितने देर रहेगा शुभ मुहूर्त? पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं, चतुर्थी तिथि 10 अक्तूबर 2025 शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज करवा चौथ के पूजन के लिए केवल एक ही शुभ मुहूर्त मिलेगा जो शाम 5 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। 10 Oct 20252:19:19 PM Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन होती है इन देवताओं की पूजा करवा चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। इसके साथ ही माता पार्वती, देवाधिदेव महादेव और चंद्र देव की पूजा की जाती है। 10 Oct 20252:20:02 PM Karwa Chauth Meaning: करवा चौथ का मतलब क्या होता है? जानकार बताते हैं कि करवा चौथ नाम अपने आप में ही काफी रहस्य समेटे हुए है। बताया जाता है कि करवा एक मिट्टी का बना हुआ खास बर्तन होता है। प्राचीन समय में मिट्टी के बर्तन काफी उपयोग हुआ करते थे। इन बर्तनों को पवित्र माना जाता रहा है। आज भी पूजा पाठ के दौरान विशेषकर मिट्टी के बर्तनों के उपयोग का प्रचलन है। करवा चौथ की पूजा के लिए आज भी दो करवा बनवाने का नियम हैं। इनपर रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इसके साथ ही आटे और हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। 10 Oct 202511:57:01 AM Karwa Chauth 2025: इन तीन राशि के लोगों को रहना होगा सावधान करवा चौथ के दिन विडाल योग और व्यातीपात योग बन रहा है। ऐसे में मेष राशि वाले जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए भी करवा चौथ का दिन थोड़ी कठिनाइयों वाला रह सकता है। ऐसे में उन्हें भी सावधान रहना चाहिए। कुंभ राशि के लोगों को भी आज के दिन अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। 10 Oct 202511:36:15 AM Moonrise timings for Delhi: दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चांद? पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात के 8 बजकर 14 मिनट पर मानी जा रही है। हालांकि, भारत के अलग-अलग शहरों में विभिन्न समय पर चांद दिखाई देगा। दिल्ली-एनसीआर में आज रात 8.13 बजे चांद दिखने की संभावना है। 10 Oct 202511:04:30 AM करवा चौथ पर करना चाहिए ये काम करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं करती हैं। करवा चौथ के व्रत का हिंदू धर्म का खास महत्व है। करवा चौथ के दिन पूजा करने के दौरान सोलह श्रृंगार करना शुभ और अनिवार्य माना गया है। यह सौभाग्य का प्रतीक है। माना जाता है कि अगर संभव हो, तो विवाहित महिलाएं एक जगह एकत्र होकर पूजा करें। कहा जाता है कि सामूहिक पूजा से सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य दोनों बढ़ते हैं। 10 Oct 202510:29:23 AM बेहद कठिन होता है करवा चौथ का व्रत करवा चौथ का व्रत काफी कठिन व्रत में से एक माना जाता है। करवा चौथ के दिन विधिवत पूजा की जाती है। इसके बाद रात को विवाहित महिलाएं चंद्रमा का दर्शन कर के भोजन और जल ग्रहण करती हैं। ये व्रत सूर्योदय से लेकर चांद के उगने तक किया जाता है। 10 Oct 202510:08:15 AM मार्केट में बढ़ी रौनक करवा चौथ व्रत को लेकर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खरीदारी करने के लिए लोगों का हूजुम सुबह से ही बाजार में नजर आ रहा है। 10 Oct 20259:54:52 AM करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त हिंदू पंचाग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं, चतुर्थी तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। आज करवा चौथ के पूजन के लिए केवल एक ही शुभ मुहूर्त मिलेगा जो शाम 5 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। 10 Oct 20259:17:27 AM किस दिन रखा जाता है करवा चौथ का व्रत? करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतु्र्थी तिथि को रखा जाता है। 10 Oct 20259:11:50 AM करवा चौथ का व्रत आज देश भर में महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। अपनी पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं। ये व्रत काफी कठिन माना जाता है। सूर्योदय से शुरू होकर ये व्रत चांद निकलने तक रखा जाता है। करवा चौथ को कर्क चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।