Delhi-NCR Flood Live Update दिल्ली में बने राहत शिविरों में भी घुसा पानी कश्मीरी गेट जाने वाले दो रास्ते बंद - delhi flood li

Delhi NCR Floods LIVE News यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण राजघाट से कश्मीरी गेट और रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग बंद हैं, जिससे हनुमान मंदिर से मजनू का टीला तक भीषण जाम है। निगमबोध घाट पर दीवार गिरने से अंतिम संस्कार बंद हैं। प्रशासन ने दक्षिण पूर्वी, सेंट्रल और पूर्वी दिल्ली में एनडीआरएफ तैनात की, 38 स्थानों पर 522 टेंट लगाए, और राहत शिविरों में भोजन, पानी, और शौचालय की सुविधाएं दीं।
Delhi DCR Floods LIVE News Updates: दिल्लीवालों के लिए बरसात फिर मुसीबत बनकर सामने आई। एनसीआर में तेज वर्षा के कारण गाजियाबाद, नोएडा व गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को जहां लंबा जाम से जूझना पड़ा, वहीं हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से सोमवार को 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि बुधवार दोपहर 1.00 बजे तक यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार पहुंच गया है। इसके चलते 15 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। 
3 Sept 202510:14:11 PM निगमबोध घाट भी बंद कर दिया गया निगमबोध घाट भी बंद कर दिया गया है। यमुना से सटे इस घाट की एक दीवार गिरने से यमुना का पानी घाट पर आने लग गया था। 3 Sept 20259:26:40 PM हनुमान मंदिर से लोहा पुल तक का मार्ग बंद  हनुमान मंदिर से लोहा पुल तक का मार्ग जलभराव के कारण बंद कर दिया गया। 3 Sept 20258:08:50 PM राजघाट और रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले बंद यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजघाट से कश्मीरी गेट जाने वाला मार्ग और रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है। 3 Sept 20258:03:19 PM निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार बंद दिल्ली का निगमबोध घाट भी बंद कर दिया गया है। यमुना से सटे इस घाट की एक दीवार गिरने से यमुना का पानी घाट पर आने लग गया था। यही वजह है कि अब घाट पर अंतिम संस्कार का काम बंद है। 3 Sept 20257:58:04 PM रिंग रोड पर हनुमान मंदिर के पास लगा जाम दिल्ली के राजघाट से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग व रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण हनुमान मंदिर से मजनू का टीला तक लगा भीषण जाम। 3 Sept 20257:32:58 PM प्रशासन ने अब तक उठाए ये कदम
 दक्षिण पूर्वी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत शिविर लगाए गए हैं और वहां भोजन, पानी और टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं दी जा रही हैं।
लोगों के पशुओं को निकालने के लिए भी टीमें तैनात की गई हैं।
3 Sept 20257:03:00 PM दिल्ली में 38 लोकेशन पर 522 अस्थाई टेंट लगे  दिल्ली के 38 लोकेशन पर 522 अस्थाई टेंट लगाए हैं। समुदाय भवन व चौपाल में भी शिविर बनाए गए हैं।  3 Sept 20256:36:00 PM Delhi-NCR Flood Live: शाम 6:00 बजे तक यमुना का जलस्तर
हथनी कुंड बैराज से पानी का बहाव: 174442 क्यूसेक
ओआरबी पर पानी का स्तर: 207.33
वजीराबाद बैराज से पानी का बहाव: 182270 क्यूसेक
ओखला बैराज से पानी का बहाव: 218028 क्यूसेक
3 Sept 20256:18:09 PM Delhi-NCR Flood Live: यमुना बाजार इलाके में राहत शिविरों में घुसा यमुना का पानी
3 Sept 20255:57:44 PM Delhi-NCR Flood Live: जानलेवा साबित हो सकती है ये मस्ती  जानलेवा साबित हो सकती है ये मस्ती, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को हटा रही है, वहीं मदनपुर स्थित यमुना खादर में ये शख्स थर्मोकोल शीट से नाव बनाकर मस्ती कर रहा है। विपिन शर्मा 3 Sept 20255:56:15 PM Delhi-NCR Flood Live: नाव के जरिए घरों में फंसे लोगों को निकालती हुई NDRF टीम यमुना खादर में विश्वकर्मा कॉलोनी में यमुना का पानी पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की टीम नाव के जरिए घरों में फंसे लोगों को निकालती हुई।  3 Sept 20255:44:19 PM Delhi-NCR Flood Live: फार्म हाउस में भरा यमुना का पानी  नोएडा सेक्टर-168 के पास डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में भरा यमुना में आई बाढ़ का पानी। 3 Sept 20255:43:07 PM Delhi-NCR Flood: जलभराव के बीच जाते वाहन।  नोएडा सेक्टर-95 दलिल प्रेरणा स्थल के पास हुए जलभराव के बीच जाते वाहन। 3 Sept 20255:42:32 PM यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ आने के कारण यमुना बाजार के निवासियों को एनडीआरएफ जवानों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 3 Sept 20253:00:33 PM फरीदाबाद में अधिकारियों ने लिया मोहना पुल का जायजा फरीदाबाद के विधि एवं न्यायिक प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रितु यादव, एसडीएम मयंक भारद्वाज, नायब तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा मोहना पुल के ऊपर यमुना का जायजा लेते हुए।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सहायता से शिवरों में ठहरे लोगों की सुविधाओं का अवलोकन करने के लिए दौरे पर थी। फरीदाबाद जिले की सीमा के किसी भी गांव के ग्रामीणों को अभी तक सहायता शिविर में नहीं ठहराया गया है। पलवल जिले के राजुपुर गांव के 50 ग्रामीणों को मोहना अनाज मंडी में ठहराया गया है।
यह लोग अपनी मर्जी से चलकर अनाज मंडी में आए हैं। इनके साथ भेड़-बकरी और पशु भी हैं। एसडीएम भारद्वाज विनायक तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा ने गांव की सरपंच से ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इन लोगों के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है ।यह लोग अनाज मंडी के टीन शेड के नीचे ठहरे हुए हैं। 3 Sept 20252:47:12 PM मोहना में खेतों में फैला पानी फरीदाबाद के मोहना में यमुना का पानी आसपास की खेतों में फैल गया है। मोहना पुल पर यमुना के विराट रूप दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। आम दिनों में यमुना एक नाले की तरह बहती रहती है। ऐसा विराट रूप 2023 में देखने को मिला था। 2024 में यमुना घेरे से बाहर नहीं निकली। अब यमुना पूरी तरह से उफान पर चल रही है और फसलों में पानी फैल गया है। 3 Sept 20252:02:37 PM दिल्ली समेत नोएडा में तेज बारिश शुरू दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है।  3 Sept 20251:55:50 PM लोहे के पुल में घुसा यमुना का पानी  यमुना का पानी ऐतिहासिक लोहे के पुल को छूकर बह रहा है। पानी का बहाव ऐसा है कि नदी का पानी पुल के अंदर आ गया है। 3 Sept 202512:56:12 PM फरीदाबाद: राहत शिविर में पहुंचाए गए लोग फरीदाबाद के दूल्हेपुर गांव में राहत शिविर में पहुंचाए गए लोग। मोहना गांव में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से अपने पशु लेकर केजीपी एक्सप्रेसवे पर आए ग्रामीण। 3 Sept 202512:47:27 PM फरीदाबाद की बसंतपुर की आबादी में लगातार बढ़ रहा पानी फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली से सटे बसंतपुर की आबादी में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। यहां अवैध रूप से कॉलोनी बसाई गई है जिसकी वजह से 300 से अधिक मकानों में पानी भर गया है। बुधवार सुबह यमुना का जल स्तर बढ़ने के साथ लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ रहे हैं। बसंतपुर में ही लोगों को रेस्क्यू करने का भी इंतजाम किया गया है। एसडीआरएफ की टीम तैयारी में जुट गई है। 3 Sept 202512:44:21 PM फरीदाबाद में अब तक 7300 क्यूसेक पानी बहा फरीदाबाद की सीमा में हथिनी कुंड बैराज से पहली सितंबर छोड़ गया तीन 39 हजार क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। अब तक जिले में एक लाख 73000 क्यूसेक पानी बह चुका है। किनारे बसे गांव की आबादी तक पानी पहुंच चुका है। मोहना गांव की आबादी के यमुना की तरफ पानी है। इसी तरह से छांयसा, साहूपुरा खादर, मोठूका, अरुआ में आबादी तक पानी आ गया है। प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। 3 Sept 202512:37:44 PM आज सुबह से लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद दिल्ली में यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर मंगलवार शाम से वाहनों की आवाजाही बंद थी। आज सुबह 6.30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया। 3 Sept 202512:34:32 PM 50 लोगों को किया रेस्क्यू  दिल्ली के बदरपुर खादर गांव से 50 लोगों को बोट क्लब ने रेस्क्यू किया। यहां कल से ही रेस्क्यू अभियान जारी है। 3 Sept 202512:30:15 PM पुराना उस्मानपुर गांव तक पहुंचा यमुना का पानी पूर्वी दिल्ली में आज सुबह 9 बजे से पहले तक ही यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव व गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। अधिकारियों का कहना कि आज रात से यमुना का जल स्तर कम होना शुरू होगा।

दिल्ली में आई बाढ़, उस्मानपुर का एक दृश्य। pic.twitter.com/Tv6DnnZSYl — Pooja TRIPATHI (@PoojaT189) September 3, 2025