दिल्ली की यमुना में जल्द चलेगा रिवर क्रूज, कितने करोड़ में बन रहा? जानें कितना लंबा होगा सफर
Hindi India HindiRiver Cruise Will Soon Be Launched On Yamuna River In Delhi How Much Is It Costing To Build दिल्ली की यमुना में जल्द चलेगा रिवर क्रूज, कितने करोड़ में बन रहा? जानें कितना लंबा होगा सफर
दिल्ली में यमुना नदी पर रिवर क्रूज़ सेवा शुरू होने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इस परियोजना के तहत पर्यावरण के अनुकूल हाइब्रिड नावें चलाई जाएंगी और यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लोटिंग जेट्टी बनाई जा रही हैं. इसका उद्देश्य राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देना, यमुना के किनारे के इलाकों को नई पहचान देना और लोगों को नदी से जोड़ना है.
Published: January 12, 2026 7:28 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
दिल्ली में यमुना नदी पर जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है, जो राजधानी को एक नया और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन अनुभव देगी. इस परियोजना से जुड़े काम अब अंतिम चरण में हैं और क्रूज को जल्द ही दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि उन्होंने मुंबई में बन रहे क्रूज जहाज का निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया कि क्रूज लगभग तैयार है और बहुत जल्द यमुना नदी में संचालन के लिए दिल्ली लाया जाएगा. मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा कि यह क्रूज़ जल्द ही यमुना में सफर करता नजर आएगा.
सरकारी बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यमुना नदी पर एक नया ईको-फ्रेंडली टूरिज़्म विकल्प तैयार करना है, साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए कम दूरी की जल परिवहन सुविधा को बेहतर बनाना भी है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आ रही है. यह क्रूज परियोजना केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की तरफ से विकसित की जा रही है. प्रस्तावित क्रूज रूट करीब 6 से 7 किलोमीटर का राउंड ट्रिप होगा, जो सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा. यह हिस्सा राष्ट्रीय जलमार्ग-110 के अंतर्गत आता है, जो दिल्ली के जगतपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक फैला हुआ है.
हाइब्रिड नावें चलाई जाएंगी
इस क्रूज कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नावें चलाई जाएंगी, जिनमें एक बार में लगभग 30 से 40 यात्री सफर कर सकेंगे. यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे. सोनिया विहार में 50 यात्रियों की क्षमता वाले दो फ्लोटिंग जेट्टी पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि आगे और ऑन-शोर सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.
इससे पहले नवंबर महीने में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना बोट टूरिज्म और फेरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की थी. निरीक्षण के बाद सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि यह पहल सरकार की सतत और आधुनिक जलमार्ग विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के जलमार्गों को दशकों की उपेक्षा के बाद नया जीवन मिला है. यमुना पर ईको-फ्रेंडली क्रूज़ टूरिज़्म दिल्ली के लिए एक बड़ा कदम है, जो स्वच्छ, हरित और आधुनिक जल परिवहन को बढ़ावा देगा और राजधानी के पर्यटन को नई दिशा देगा.
Add India.com as a Preferred Source
About the Author

Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
Yamuna River CruiseDelhi River CruiseEco Friendly Cruise
More Stories
Read more