हिंद महासागर का मोती कहलाता है भारत का ये पड़ोसी, जानिए किस वजह से पड़ा नाम?
Hindi Gallery Hindi General Knowledge Why Sri Lanka Called Pearl Of Indian Ocean Know Reason 8269206 हिंद महासागर का मोती कहलाता है भारत का ये पड़ोसी, जानिए किस वजह से पड़ा नाम?
Pearl of Indian Ocean: भारत का पड़ोसी मुल्क श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. ये देश अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की इसका ये नाम कैसे पड़ा?
Last updated on - January 15, 2026 6:22 PM IST
By Rishabh Kumar
Follow Us
1/6
श्रीलंका
श्रीलंका हिंद महासागर में स्थित एक सुंदर द्वीपीय देश है. यहां समंदर के किनारे साफ रेत, नीला पानी, ठंडी हवा और हरियाली से भरे चाय के बागान मिलते हैं. घूमने वालों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां नेशनल पार्क, ऊंचे पहाड़, झरने, पुराने शहर और धार्मिक स्थल सब एक साथ देखने को मिलते हैं.
People are also watching
2/6
हिंद महासागर का मोती
ऐसे में क्या आपको पता है की श्रीलंका को “हिंद महासागर का मोती” कहा जाता है. क्योंकि यह दूर से समुद्र में चमकते मोती जैसा दिखता है.
3/6
मोती जैसा अनमोल
पुराने समय में व्यापारी और यात्री इस द्वीप की तारीफ करते नहीं थकते थे. यहां की लंबी तटरेखा, अच्छी खेती और बहुमूल्य पत्थरों ने इसे बहुत कीमती बना दिया था. इसी वजह से इसे मोती जैसा अनमोल माना गया.
4/6
रत्नों का शहर
श्रीलंका अपने रत्नों के लिए भी दुनिया में मशहूर है. यहां नीलम, माणिक और कई कीमती पत्थर पाए जाते हैं. इसलिए इसे रत्नों का शहर भी कहा जाता है.
5/6
यूनेस्को विश्व धरोहर
यह देश हजारों साल से समुद्री व्यापार का बड़ा केंद्र रहा है. यहां कई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जैसे सिगिरिया और पुराने बौद्ध शहर. ये जगहें इसके धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दिखाती हैं.
6/6
श्रीलंका कैसे जाएं?
भारत से श्रीलंका पहुंचना बहुत आसान है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों से कोलंबो के लिए सीधी उड़ानें मिलती हैं. यात्रा में तीन से चार घंटे लगते हैं. भारतीय यात्रियों को ऑनलाइन ईटीए वीजा लेना होता है.