बांग्लादेश में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया, गैराज में बंद कर लगाई आग, नहीं थम रही अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा
Hindi World HindiOne More Bangladeshi Hindu Man Burnt Alive Inside Garage बांग्लादेश में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया, गैराज में बंद कर लगाई आग, नहीं थम रही अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक को जिंदा जलाकर मारा गया. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब चंचल अपने गैराज में सो रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर पूरे गैराज में आग लगा दिया. वहीं, मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार लगातार अपने तमाम सुरक्षा दावे के बावजूद अल्पसंख्यकों के प्रति बढ़ रही हिंसा को रोकने में अब तक नाकाम रही.
Published: January 25, 2026 10:54 AM IST
By Satyam Kumar
Follow Us
बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को गैराज में बंद कर जिंदा जलाया गया.
Bangladeshi Hindu Burnt Alive: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन 23 वर्षीय अल्पसंख्यक हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की नृशंस हत्या कर दी गई. अराजक तत्वों ने चंचल के गैराज में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी. घटना नरसिंदी पुलिस लाइन्स से सटे मस्जिद मार्केट की है. इसी मार्केट के एक गैराज की दुकान में चंचल काम करता था. जानकारी के मुताबिक, चंचल को इसी गैराज में बंद करके आग लगा दी गई है.
घर का इकलौता कमाने वाला था चंचल चंद्र भौमिक
पुलिस जांच और शुरूआती रिपोर्टों के मुताबिक, चंचल घर का मंझला बेटा था और अपने घर में इकलौता कमाने वाला शख्स था. मूलत: चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिले के लक्ष्मीपुर का रहने वाला था और नरसिंदी काम की तालाश में आया था. यहां उसे गैराज में काम मिल गया था और गैराज के अंदर ही वह रहता था.
घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि चंचल चंद्र भौमिक अपने गैराज में ही सो रहा था, तभी कुछ लोगों ने गैराज के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पेट्रोल बेहद ज्वलनशील होता है. इसकी वजह से आग की लपटें ऊंची और तेजी से फैली. आग की सूचना जब स्थानीय फायर बिग्रेड को दी गई तो तेजी से मौके पर पहुंच हालात को नियंत्रित करने में जुट गए. फायर बिग्रेड ने आग बुझाया और लोग अंदर गए. आग बुझने के बाद जब लोग अंदर गए तो चंचल चंद्र भौमिक मरा हुआ था. उसका शरीर आग में पूरी तरह से झुलस चुका था. पुलिस ने जब माता पिता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये घटना प्लानिंग करके अंजाम दी गई है. उनका मानना है कि इसे सुनियोजित तरीके से अंदाम दिया गया है. उन्होंने प्रशासन से मांग की इस घटना की सही जांच कर दोषियों को कड़ी-कड़ी से सजा देने की मांग की.
बांग्लादेश में थम नहीं अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा
बांग्लादेश के नरसिंगदी जिला दंगा भड़कने के बाद से ही संवेदनशील रहा है. इसी जिले में कुछ दिन पहले 6 जनवरी के आसपास इसी जिले, पलाश उपजिला में एक हिंदू किराना दुकानदार मोनी चक्रवर्ती की भी हत्या कर दी गई थी. ऐसे में सवाल लोकल प्रशासन द्वारा किसी भी सुरक्षा के इंतजमात ना करना बड़े सवाल खड़े करता है. वहीं, सवाल यह भी खड़े हो रहा है कि ढ़ाका में आगामी दिनों में चुनाव होने वाले हैं. मोहम्मद युनूस की अगुवाई अंतरिम सरकार स्थानीय प्रशासन को देख रही है. बता दें कि यूनुस सरकार में लगातार अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसाएं बढ़ रही है.
About the Author

Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
Also Read:

किंग खान से ऐसी क्या गलती हुई जिस पर भड़क उठे हिंदू संगठन, जानिए क्या है SRK से जुड़ा पूरा मामला?

बांग्लादेश में नहीं थम रही दरिंदगी! एक और हिंदू युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान

10 दिनों के अंदर बांग्लादेश में कितने हिंदुओं की हत्या हुई, क्या इस मामले में भारत सरकार ले सकती है कोई एक्शन?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
Bangladesh HindusBangladesh violence
More Stories
Read more