मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐसे गांव का जिक्र जहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता, फिर कैसे भोजन पाते हैं लोग?

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐसे गांव का जिक्र जहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता, फिर कैसे भोजन पाते हैं लोग?

Hindi India HindiMann Ki Baat 130th Episode Pm Modi Mentioned Chandanki Village Of Bechraji Gujarat Where No One Cooks At Home But Community Kitchen मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐसे गांव का जिक्र जहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता, फिर कैसे भोजन पाते हैं लोग?

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के हर हिस्से में हमें कुछ न कुछ खास और अद्भुत देखने को मिलता है. ये चीजें अक्सर मीडिया की चमक-दमक में दिखती नहीं, लेकिन यही हमारी असली ताकत और हमारे समाज की असली विशेषता हैं.

Published date india.com

Published: January 25, 2026 1:06 PM IST email india.com By Shivendra Rai email india.com twitter india.com Facebook india.com twitter india.com telegram india.com Follow Us india.com Follow Us मन की बात:  प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐसे गांव का जिक्र जहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता, फिर कैसे भोजन पाते हैं लोग?

Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के एक खास गांव का जिक्र किया. गुजरात के बेचराजी के चंदनकी गांव की खास परंपरा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि ह एक ऐसा गांव है जहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि सभी का खाना गांव के कम्युनिटी किचन में बनता है और सभी एक साथ बैठकर खाना खाते हैं.

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के हर हिस्से में हमें कुछ न कुछ खास और अद्भुत देखने को मिलता है. ये चीजें अक्सर मीडिया की चमक-दमक में दिखती नहीं, लेकिन यही हमारी असली ताकत और हमारे समाज की असली विशेषता हैं. ये हमारी एकजुटता, सहयोग और परंपराओं का सच बताती हैं.

पीएम मोदी ने बताया कि यहां के लोग, खासकर बुजुर्ग, अपने घरों में खाना नहीं बनाते. सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन इसका कारण है गांव का कम्युनिटी किचन. इस किचन में पूरे गांव का खाना एक साथ बनाया जाता है और लोग मिलकर बैठकर खाते हैं. ये सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने और समुदाय की भावना को मजबूत करने का तरीका है.

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 15 साल से यह परंपरा लगातार चल रही है. यहां सभी का एक साथ खाना बनता हैऔर फिर सभी मिल बांटकर एक साथ खाना भी खाते हैं. ऐसी पहलें हमारी संस्कृति और जीवन शैली का हिस्सा हैं जो एकजुटता, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि अगर किसी गांव वाले को बीमार होने पर खाना चाहिए, तो उनके लिए टिफिन सर्विस भी उपलब्ध है. यानी होम डिलीवरी का पूरा इंतजाम किया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल न सिर्फ लोगों को साथ जोड़ती है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक भावना को भी मजबूत करती है. यहां लोग सिर्फ भोजन ही नहीं बांटते बल्कि अपनापन और एक-दूसरे की मदद भी बांटते हैं.

जन-संकल्प को बताया भारत की असली ताकत

‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लोग बेहद इनोवेटिव हैं और समस्याओं का समाधान खुद ढूंढ लेते हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थानीय लोगों द्वारा की गई पर्यावरण संरक्षण की सफल पहलों का जिक्र कर जन-भागीदारी की ताकत पर जोर दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्धार की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि अयोध्या से निकलकर गंगा में मिलने वाली तमसा नदी कभी स्थानीय लोगों के जीवन की धुरी थी, लेकिन प्रदूषण के कारण इसकी धारा रुक गई थी. लेकिन, आजमगढ़ के लोगों ने एकजुट होकर नदी की सफाई अभियान चलाया, किनारों पर पेड़ लगाए और नदी को नया जीवन दिया. इसी तरह, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लंबे समय से सूखे की समस्या थी. यहां ‘अनंत निरु संकल्प प्रोजेक्ट’ के तहत स्थानीय लोगों ने करीब 10 जलाशयों को साफ किया और पुनर्जीवित किया.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं. दुनिया भर में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ये देखकर खुशी होती है कि लोग एकजुट होकर संकल्प लेते हैं. यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है.

About the Author

Shivendra Rai

Shivendra Rai

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें

Facebook india.comtwitter india.comlinkedin india.comlinkedin india.com

Also Read:

Article Image

डिजिटल अरेस्ट से लेकर गेमिंग-एनिमेशन तक का जिक्र, PM मोदी ने मन की बात में कही ये बड़ी बातें

Article Image

'इससे लोकतंत्र मजबूत होगा...', PM मोदी ने राजनीति में आने के लिए की युवाओं की सराहना

Article Image

Mann Ki Baat: 'विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही...', मन की बात के 113वें एपिसोड में क्या कुछ बोले PM मोदी| बड़ी बातें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

pm modi mann ki baat130th episode of Mann Ki BaatMann ki Baatprime minister modi

More Stories

Read more

View Original Source