बिल में कितना अंदर तक जाता है सांप, आज कैमरे पर देख ही लीजिए अंदर की दुनिया
Hindi Gallery Hindi How Deep Does Snake Go Its Burrow Man Fitted Camera On Cobras Head See Photos Bil Me Kitna Andar Tak Jata Hai King Cobra 8280724 बिल में कितना अंदर तक जाता है सांप, आज कैमरे पर देख ही लीजिए अंदर की दुनिया
इसमें देखेंगे कि कैसे बिल के बाहर बैठे सांप के सिर पर शख्स ने कैमरा फिट कर दिया. मगर इसके बाद कैमरे में जो रिकॉर्ड हुआ किसी के भी होश उड़ा देगा.
Last updated on - January 25, 2026 12:29 PM IST
By Ikramuddin
Follow Us
1/10
बिल के पास दिखा 10 फीट के सांप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 10 फीट लंबा सांप अपने बिल के पास नजर आता है.
People are also watching
2/10
सांप के सिर पर फिट किया कैमरा
वीडियो में दिखता है कि तभी एक शख्स ने सांप के सिर पर छोटा कैमरा लगाया है, ताकि उसके बिल के अंदर की पूरी दुनिया रिकॉर्ड की जा सके.
3/10
बिल में घुसते ही बदली दुनिया
जैसे ही सांप बिल के अंदर जाता है, एक अलग ही रहस्यमयी दुनिया नजर आने लगती है, जो आमतौर पर इंसान नहीं देख पाते.
4/10
बिल के अंदर विशाल जगह
कैमरे में साफ दिखता है कि सांप का बिल अंदर से काफी बड़ा और फैला हुआ है, जो देखने वालों को हैरान कर देता है.
5/10
सांप के अंडों की झलक दिखी
वीडियो में बिल के अंदर सांप के ढेर सारे अंडे नजर आते हैं, जो उसकी सुरक्षित दुनिया को दिखाते हैं.
6/10
अंडों से निकलते बच्चे
कुछ अंडों से छोटे-छोटे सांप के बच्चे भी निकलते हुए दिखाई देते हैं, जो वीडियो को और भी खास बनाता है.
7/10
बिल में ही शिकार
हैरानी की बात यह है कि बिल के अंदर सांप को शिकार भी नजर आता है, जिस पर वह बिजली की रफ्तार से हमला करता है.
8/10
कैमरे में कैद अनदेखी दुनिया
इस वीडियो के जरिए पहली बार लोगों ने सांप की बिल के अंदर की विशाल और रहस्यमयी दुनिया को इतने करीब से देखा है.
9/10
चौंक गया शख्स
फ्रेम में देखेंगे बिल के बाहर स्क्रीन पर सबकुछ देख रहा शख्स खुद ये नजारा देखकर चौंक जाता हैं.
10/10
टूट गया था शख्स का कैमरा
शख्स बताता है सांप के शिकार की वजह से उसका कैमरा टूट चुका है, मगर इसे कैमरे में करके बहुत खुश है.