मुंबई की 'लाइफलाइन' में मौत का तांडव, धक्का लगने पर भड़के युवक ने प्रोफेसर को उतारा मौत के घा
महाराष्ट्र मुंबई की 'लाइफलाइन' में मौत का तांडव, धक्का लगने पर भड़के युवक ने प्रोफेसर को उतारा मौत के घा
मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से उतरने को लेकर हुए विवाद में एक कॉलेज प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. GRP ने आरोपी ओंकार शिंदे को गिरफ्तार किया है. घटना ने मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं.
Written byRavi Prashant
मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से उतरने को लेकर हुए विवाद में एक कॉलेज प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. GRP ने आरोपी ओंकार शिंदे को गिरफ्तार किया है. घटना ने मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं.
Ravi Prashant 25 Jan 2026 16:50 IST
Follow Us
New Update/newsnation/media/media_files/2026/01/25/malad-station-news-2026-01-25-16-35-57.jpg)
मालाड रेलवे स्टेशन हत्या Photograph: (X/@iamraviprashant)
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. मालाड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के बीचों-बीच एक कॉलेज प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 27 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है.
Advertisment
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान आलोक सिंह के रूप में हुई है, जो विले पार्ले के एक नामी कॉलेज में प्रोफेसर थे. शनिवार को जब वो सफर कर रहे थे, तभी ट्रेन से उतरने-चढ़ने को लेकर उनकी बहस एक दूसरे यात्री से हो गई. मुंबई की भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में अक्सर ऐसे झगड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बहस जानलेवा साबित होगी.
प्लेटफॉर्म पर खूनी खेल
जैसे ही लोकल ट्रेन मालाड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1-2 पर रुकी, झगड़ा और बढ़ गया. चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ओंकार शिंदे ने आपा खो दिया और अचानक चाकू निकालकर प्रोफेसर आलोक सिंह के पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. हमला इतना भीषण था कि प्रोफेसर वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े और आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
CCTV की मदद से पकड़ा गया कातिल
वारदात के बाद बोरीवली GRP (रेलवे पुलिस) तुरंत एक्शन में आई. स्टेशन पर लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध शख्स सफेद शर्ट और नीली जींस में फुट ओवर ब्रिज की तरफ भागता हुआ नजर आया. पुलिस ने अपनी तकनीकी टीम की मदद से हुलिए को ट्रैक किया और आरोपी ओंकार शिंदे को वसई से धर दबोचा.
सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह सिर्फ मामूली बहस का नतीजा था या इसके पीछे कोई पुरानी दुश्मनी थी. जिस तरह से सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसने लोकल ट्रेन में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के मन में डर पैदा कर दिया है. यह घटना रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में आईसीई अधिकारियों के हाथों एक और नागरिक की मौत, भड़के लोगों ने ट्रंप से कर दी ये मांग
Crime headlines
mumbai
Read More
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें
Read the Next Article