देश के किस राज्य में पड़ती है सूरज की पहली किरण? दुनिया भर में 'उगते सूरज की भूमि' के नाम से फेमस ये जगह

देश के किस राज्य में पड़ती है सूरज की पहली किरण? दुनिया भर में 'उगते सूरज की भूमि' के नाम से फेमस ये जगह

Hindi GkWhich Indian State Sees First Morning Rays Of Sun Fall This Place Is Known Worldwide As Land Of Rising Sun देश के किस राज्य में पड़ती है सूरज की पहली किरण? दुनिया भर में 'उगते सूरज की भूमि' के नाम से फेमस ये जगह

India Land of rising sum: अरुणाचल प्रदेश का डोंग वैली, देश का वो जगह है, जहां सूरज की किरण सबसे पहले पहुंचती है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

Published date india.com

Published: January 25, 2026 7:10 PM IST email india.com By Satyam Kumar email india.com twitter india.com Facebook india.com twitter india.com telegram india.com Follow Us india.com Follow Us Land of rising sun अरूणाचल प्रदेश के डोंग जिले को उगते सूरज की भूमि के नाम से जाना जाता है.

अक्सर लोग जापान को दुनिया का उगते सूरज की भूमि के नाम से जानते हैं. भारत के उत्तर-पूर्वी छोर पर बसा अरुणाचल प्रदेश न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे उगते सूरज की भूमि (Land of the Rising Sun) भी कहा जाता है. अगर एकदम सटीक जगह की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश के डोंग वैली (Dong Valley) को उगते सूरज की भूमि कहते हैं. अंजॉ जिले में स्थित यह घाटी वह स्थान है जहां भारत के किसी भी अन्य हिस्से की तुलना में सूरज सबसे पहले दिखाई देता है. यहां सुबह 4 बजे ही उजाला हो जाता है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

एक ही टाइम जोन में भी बड़ा अंतर

भौगोलिक दृष्टि से, अरुणाचल प्रदेश और भारत के पश्चिमी छोर (गुजरात) के बीच 120 मिनट (2 घंटे) का अंतर है. चूंकि पूरे भारत में एक ही टाइम जोन (IST) है, इसलिए अरुणाचल के लोगों को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है. बता दें कि जब दिल्ली या मुंबई में लोग सो रहे होते हैं, अरुणाचल में ऑफिस और स्कूल का आधा समय बीत चुका होता है. वहीं, शाम के 4:30 या 5:00 बजे तक पूरी तरह अंधेरा हो जाता है.

अरुणाचल नाम के पीछे का गहरा अर्थ

संस्कृत में अरुण का अर्थ है सूर्य और अचल का अर्थ है पर्वत, यानी उगते सूर्य के पर्वतों की भूमि. यहां की जनजातियों, विशेषकर तानी समूह के लोग, डोनी-पोलो (सूर्य और चंद्रमा) की पूजा करते हैं, जो उनके जीवन में प्रकृति और प्रकाश के महत्व को दिखाता है. इसमें तानी समूह के आदि, निशि, अपातानी, गैलोंग जनजाति,  सूर्य को महिला और चंद्रमा को पुरुष मानकर पूजा करते हैं.

ऐसे जा सकते हैं यहां

अगर आप इस सूर्योदय के नजारो का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए केवल टिकट बुक करना काफी नहीं है. बल्कि अरुणाचल प्रदेश एक संरक्षित क्षेत्र है, इसलिए भारतीय नागरिकों को भी यहां प्रवेश के लिए ILP (Inner Line Permit) लेना जरूरी होता है. ऐसा करना व्यक्ति की सुरक्षा और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए जरूरी है. बताते चलें कि अंजॉ जिले के अलावे, अरुणाचल का विजयनगर क्षेत्र सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है. तीन तरफ से म्यांमार से घिरा यह क्षेत्र दुर्गम होने के बावजूद सूर्योदय का एक बेहतरीन नजारा पेश करता है.

About the Author

Satyam Kumar

Satyam Kumar

सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें

Facebook india.comtwitter india.comlinkedin india.comlinkedin india.com

Also Read:

Article Image

चीन को करारा जवाब देने की तैयारी, भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 14,176 करोड़ की इस परियोजना को दी मंजूरी, नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ेगी एनर्जी सिक्योरिटी

Article Image

चीन को करारा जवाब देने की तैयारी, भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 14,176 करोड़ की इस परियोजना को दी मंजूरी, नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ेगी एनर्जी सिक्योरिटी

Article Image

महिला सैनिक करेंगी चीन सीमा की सुरक्षा, अग्रिम मोर्चे पर दुश्मन से लोहा लेंगी भारत की वूमन वॉरियर्स, ITBP बना रही है खास योजना

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें General Knowledge की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

land of rising sunArunachal Pradesh

More Stories

Read more

View Original Source