गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के शिक्षामित्रों के बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा महानिदेशक ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के शिक्षामित्रों के बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा महानिदेशक ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

Hindi Uttar PradeshUttar Pradesh Shikshamitras Director General Of Education Gave District Magistrates This Instructions Regarding Transfer Posting गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के शिक्षामित्रों के बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा महानिदेशक ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है. UP Education Department के द्वारा शिक्षामित्रों को घर के पास नियुक्ति देने से ना केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि वे शिक्षण कार्य में अधिक ऊर्जा के साथ योगदान दे सकेंगे.

Published date india.com

Published: January 25, 2026 7:47 PM IST email india.com By Satyam Kumar email india.com twitter india.com Facebook india.com twitter india.com telegram india.com Follow Us india.com Follow Us UP Government Shikshamitra यूपी सरकार में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी

UP Shikshamitra Transfer News:  गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत शिक्षामित्रों को बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए मूल विद्यालय या घर के पास वाले स्कूलों में जिले के भीतर तबादले की मंजूरी दे दी है. वहीं, राज्य में कार्यरत शिक्षामित्रों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया को गति देने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं. लंबे समय से अपने घर और मूल विद्यालय से दूर दूसरे ब्लॉकों में सेवाएं दे रहे शिक्षामित्रों को अब अपने घर के पास तैनाती मिल सकेगी. DM की अध्यक्षता वाली कमेटी इस ट्रांसफर पोस्टिंग की निगरानी करेगी.

शिक्षा महानिदेशक ने जिलाधिकारियों को लिखी चिट्ठी

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिलाधिकारियों (DM) को तैनाती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे करीब 35 हजार शिक्षामित्रों को सीधा लाभ मिलेगा. महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी के अनुसार, शिक्षामित्रों के समायोजन और ट्रांसफर की जिम्मेदारी जिला स्तर पर सौंपी गई है. इसके लिए District Magistrate (DM) की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा. यही समिति तय करेगी कि किस शिक्षामित्र को किस विद्यालय में तैनाती दी जानी है. इससे ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से हो सकेगा.

क्या है मुख्य शासनादेश?

दिसंबर में जारी शासनादेश के अनुसार, तबादला प्रक्रिया में निम्नलिखित प्राथमिकताएं तय की गई हैं;

मूल विद्यालय वापसी:

शिक्षामित्रों को सबसे पहले उनके मूल विद्यालय (Original School) में भेजने का प्रयास किया जाएगा. नजदीकी विद्यालय का विकल्प: यदि मूल विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की संख्या अधिक है, तो उन्हें घर के सबसे नजदीकी स्कूल में तैनात किया जाएगा. महिला शिक्षामित्रों को प्राइयोरिटी: महिला शिक्षामित्रों के लिए विशेष प्रावधान है. उन्हें उनके In-laws (ससुराल) के पास वाले स्कूलों में भी तैनाती का विकल्प दिया जाएगा.

35 हजार शिक्षामित्रों को होगा सीधा लाभ

बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान करीब 1.37 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक के तौर पर किया गया था. उस समय पोस्टिंग दूसरे ब्लॉकों में मिली थी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द किए जाने के बाद वे वापस शिक्षामित्र तो बन गए, लेकिन अपने पुराने स्कूलों से दूर रह गए. 2018 में हुए तबादलों में लगभग एक लाख शिक्षामित्र वापस लौट आए थे, लेकिन करीब 35,000 शिक्षामित्र शिक्षक बनने की उम्मीद में दूर ही रह गए थे. अब योगी सरकार के इस कदम से इन सभी के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है.

About the Author

Satyam Kumar

Satyam Kumar

सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें

Facebook india.comtwitter india.comlinkedin india.comlinkedin india.com

Also Read:

Article Image

अब मकानों का भी बनेगा 'आधार' कार्ड, स्मार्ट प्लेट से रुकेगी टैक्स चोरी, जानें कैसे काम करेगा ये सिस्टम

Article Image

कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी सरकार इन 8 शहरों में खोलने जा रही वर्किंग वुमन हॉस्टल- साथ में देगी ये सुविधाएं

Article Image

UP में बिजली बिल की टेंशन खत्म! योगी सरकार का नया तोहफा, 1 दिसंबर से उपभोक्ताओं को मिलेगी भारी छूट

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

UP Shiksha mitraUP government

More Stories

Read more

View Original Source