धरती से पहले पैदा हुआ सोना! जानिए कैसे तारों की मौत से जन्मी ये धातु बनी इंसान की सबसे बड़ी दौलत
Hindi Gallery Hindi History Of Gold Origin From Universe Why Gold Is Most Valuable Metal Investment Record Price Explained 8281206 धरती से पहले पैदा हुआ सोना! जानिए कैसे तारों की मौत से जन्मी ये धातु बनी इंसान की सबसे बड़ी दौलत
सोना आज सिर्फ आभूषण या निवेश का साधन नहीं, बल्कि भरोसे का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है. जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सबसे पहले सोने की ओर रुख करते हैं. हाल के महीनों में सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली है, जिससे एक बार फिर यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर यह धातु इतनी कीमती क्यों है.
Last updated on - January 25, 2026 9:54 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
1/8
तारों की आग से जन्म
वैज्ञानिकों के अनुसार सोना सुपरनोवा विस्फोट और न्यूट्रॉन सितारों की टक्कर के दौरान बनी ऊर्जा से पैदा हुआ, यानी यह धातु पृथ्वी से भी अरबों साल पुरानी है.
People are also watching
2/8
पृथ्वी के केंद्र में छिपा खजाना
जब धरती पिघली अवस्था में थी, तब भारी होने के कारण ज्यादातर सोना इसके कोर में चला गया, जो आज भी इंसान की पहुंच से बाहर है.
3/8
क्षुद्रग्रहों ने पहुंचाया धरती तक
माना जाता है कि बाद में अंतरिक्ष से टकराए उल्कापिंड सोने को पृथ्वी की ऊपरी परत तक लेकर आए.
4/8
कभी खराब नहीं होता सोना
सोना जंग नहीं पकड़ता, रंग नहीं बदलता और हजारों साल बाद भी वैसा ही चमकता रहता है, यही इसे खास बनाता है.
5/8
पहली वैश्विक मुद्रा
इतिहास में सोना पहला ऐसा माध्यम बना, जिस पर पूरी दुनिया ने भरोसा किया और इसे मुद्रा की नींव बनाया.
6/8
गोल्ड स्टैंडर्ड ने बदली अर्थव्यवस्था
एक समय ऐसा था जब देशों की मुद्रा सीधे उनके सोने के भंडार से जुड़ी होती थी, जिससे इसकी कीमत और ताकत बढ़ी.
7/8
संकट में सबसे सुरक्षित निवेश
युद्ध, मंदी या महंगाई, हर संकट में सोना सबसे सुरक्षित संपत्ति बनकर उभरता है.
8/8
सीमित आपूर्ति, बढ़ती मांग
सोना न तो बनाया जा सकता है और न ही खत्म होता है, इसकी सीमित मात्रा ही इसकी कीमत को लगातार ऊपर रखती है.