टूटते-टूटते बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने मचाया ऐसा कहर, भारत के लिए ठोक दी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी
Hindi Cricket HindiAbhishek Sharma Second Fastest Fifty India Vs New Zealand Guwahati T20 Record Breaking Innings टूटते-टूटते बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने मचाया ऐसा कहर, भारत के लिए ठोक दी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी
Abhishek Sharma Record: गुवाहाटी टी20 में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में फिफ्टी ठोककर इतिहास रच दिया. उनकी तूफानी पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.
Published: January 25, 2026 10:43 PM IST
By Rishabh Kumar
Follow Us
Abhishek Sharma record
Abhishek Sharma Record: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक की इस पारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 25 साल के इस युवा खिलाड़ी ने दिखा दिया कि वह बड़े मैचों में बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं.
अभिषेक ने 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. उनकी पारी में 5 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उनकी बल्लेबाजी इतनी तेज थी कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. मैदान पर हर तरफ सिर्फ चौकों-छक्कों की बारिश हो रही थी.
ईशान और सूर्या के साथ मजबूत साझेदारी
अभिषेक शर्मा ने पहले ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 19 गेंदों में 53 रन जोड़े. ईशान किशन ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए. इसके बाद अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया. अभिषेक और सूर्या के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की नाबाद साझेदारी हुई. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन बनाए. उनकी पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 154 रनों का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया.
युवराज सिंह का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का भारतीय रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. अभिषेक शर्मा भी 14 गेंदों में फिफ्टी तक पहुंचे, लेकिन युवराज का रिकॉर्ड बराबर ही रह गया. विदेशी खिलाड़ियों में जान फ्रायलिंक ने 13 गेंद और कॉलिन मुनरो ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक शर्मा अब इस सूची में भारत के दूसरे सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
एक और खास रिकॉर्ड अभिषेक के नाम
अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अब तक 9 बार यह कारनामा किया है. इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 8 बार ऐसा करने का रिकॉर्ड है. फिल साल्ट और एविन लुईस ने 7-7 बार यह उपलब्धि हासिल की है. इससे साफ है कि अभिषेक शर्मा अब टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं.
(इनपुट-IANS)
Add India.com as a Preferred Source
About the Author

Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Also Read:

BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

IND VS NZ 3rd T20I: अभिषेक और कप्तान सूर्या के तूफान में उड़े कीवी गेंदबाजी, 8 विकेट से जीत भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा

IND VS NZ 3rd T20I Highlights: अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
Abhishek Sharma Recordabhishek sharmaCricket newsInd vs NZT20 RecordsTeam India
More Stories
Read more