पुलिस बूथ से 100 मीटर दूर:तीन बदमाशों ने शराब के ठेके से लूटे 34500 रुपये, एसएसपी-एसपी ने की जांच-पड़ताल - Three Miscreants Looted Rs 34,500 From A Liquor Shop

पुलिस बूथ से 100 मीटर दूर:तीन बदमाशों ने शराब के ठेके से लूटे 34500 रुपये, एसएसपी-एसपी ने की जांच-पड़ताल - Three Miscreants Looted Rs 34,500 From A Liquor Shop

विस्तार Follow Us

हरदुआगंज थाना क्षेत्र की बुढ़ासी पुलिस बूथ से सौ मीटर की दूरी पर स्थित अंग्रेजी व बीयर के कंपोजिट शराब ठेके से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 34500 रुपए लूट लिए। सरेशाम तमंचे और चाकू के बल पर हुई लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी व एसपी देहात ने सेल्समैन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
सेल्समैन अलीगढ़ की चित्रांजलि कॉलोनी निवासी विशांत चौधरी ने बताया कि बुढ़ासी में साधू आश्रम रोड पर बीयर व अंग्रेजी शराब का ठेका है जिसकी अनुज्ञापी परिवार की सुमित्रा देवी  और संचालक वह स्वयं हैं। बताया कि 25 जनवरी शाम सवा छह बजे करीब ठेके पर सेल्समैन योगेश यादव व हरिनाम मौजूद थे। जैसे ही योगेश यादव लघुशंका करने निकले तभी तीन लड़के दरवाजा खुला देख अंदर घुस गए और तमंचा व चाकू दिखाकर रुपए छीनने लगे, इसी दौरान योगेश वापस आ गया तो हाथापाई भी हुई, लेकिन चाकू और तमंचा तानने पर वह डर गए, गल्ले में रखे 34500 रुपए लेकर तीनों बदमाश कुछ दूर पैदल जाने के बाद बाइक से पनेठी की ओर फरार हो गए।  विज्ञापन विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ राजीव द्विवेदी और थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात अमृत जैन भी मौके पर पहुंचे और सेल्समैन से पूछताछ के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि ठेके पर लगी सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

बाइक दूर खड़ी कर प्लानिंग से दिया घटना को अंजाम

लुटेरे शराब ठेके के वीडियो सर्विलांस से परिचित रहे होंगे, यही कारण था कि बाइक को ठेके से आगे पनेठी की ओर कुछ दूर आगे खड़ी करके ठेके पर पहुंचे, जहां ठेके का दरवाजा खुलने का इंतजार किया, जैसे ही सेल्समैन योगेश लघुशंका को निकला, तीनों बदमाश अन्दर घुस गए। जिसके बाद लूट करके बुढ़ासी पुलिस बूथ जिसे अस्थाई पुलिस चौकी भी माना जाता है, उसके आगे से बेधड़क होकर भाग गए।


25 दिन पहले तारकोल के 22 ड्रम हुए थे चोरी

इसी शराब ठेके के बाहर रखे तारकोल के 22 ड्रम 31 दिसंबर की भोर पहर के चोरी हो गए थे, जिसमें 10 ड्रम तारकोल से भरे हुए थे। इस मामले में अजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी नाथा बाजिदपुर थाना रोरावर ने तहरीर भी दी थी, लेकिन घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।

View Original Source