समय के साथ घट गई इंसानों की उम्र लेकिन धरती पर आज भी 100 साल से ज्यादा जीते हैं ये 5 जानवर, नाम जानकर होंगे हैरान

समय के साथ घट गई इंसानों की उम्र लेकिन धरती पर आज भी 100 साल से ज्यादा जीते हैं ये 5 जानवर, नाम जानकर होंगे हैरान

Hindi Gallery Hindi Human Lifespans Decreased Over Time But These 5 Animals Still Live For More Than 100 Years On Earth Know Their Names 8264895 समय के साथ घट गई इंसानों की उम्र लेकिन धरती पर आज भी 100 साल से ज्यादा जीते हैं ये 5 जानवर, नाम जानकर होंगे हैरान

धरती पर ग्लास स्पंज जैसे जीव 15,000 साल तक जीवित रह सकते हैं, जबकि ग्रीनलैंड शार्क और जोनाथन कछुआ सदियों तक जीने वाले जीव हैं. आइये जानते हैं उन 5 जीवों के नाम, जो आज भी 100 साल से ज्यादा जीते हैं...

Published date india.com Last updated on - January 12, 2026 12:13 PM IST

email india.com By Satyam Kumar email india.com twitter india.com

Facebook india.comtwitter india.comtelegram india.comFollow Us india.com

Follow Us Longest living animal on earth 1/7

धरती पर 100 साल से ज्यादा जीनेवाले जीव

Facebook india.comtwitter india.com

प्रकृति में कुछ ऐसे जीव हैं जो इंसानी उम्र की कल्पना से भी कहीं आगे तक जीवित रहते हैं, जहां इंसान बमुश्किल 100 साल का आंकड़ा छू पाता है. वहीं, समुद्र की गहराइयों और धरती के कोनों में ऐसे जानवर मौजूद हैं जो हजारों सालों से इस दुनिया को देख रहे हैं. इनमें से कुछ जीव तो इतने पुराने हैं कि वे पिछले हिमयुग के गवाह भी रहे होंगे. आइये जानते हैं इन जीवों के नाम..

People are also watching

Clam2

/7

1. ओशन क्वाहॉग

Facebook india.comtwitter india.com

यह एक प्रकार की समुद्री सीप (Clam) है जिसकी उम्र को इसके शेल पर मौजूद घेरों को गिनकर मापा जा सकता है. वैज्ञानिकों को 'मिंग' नाम की एक ऐसी सीप मिली थी जिसकी उम्र 507 साल थी, जो इसकी लंबी उम्र का सबसे बड़ा प्रमाण है.

Greenland Shark3

/7

2. ग्रीनलैंड शार्क- सदियों पुराना समुद्री शिकारी

Facebook india.comtwitter india.com

यह पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला रीढ़ की हड्डी वाला (Vertebrate) जीव है जो ठंडे आर्कटिक पानी में रहता है. इन शार्क की उम्र 400 से 500 साल तक हो सकती है और हैरानी की बात यह है कि ये 150 साल की उम्र के बाद वयस्क होती हैं.

Ancient Black Coral4

/7

3. ब्लैक कोरल

Facebook india.comtwitter india.com

गहरे और ठंडे पानी में पनपने वाला यह कोरल अपने काले रंग के पेड़ जैसे लचीले कंकाल के लिए मशहूर है. हवाई के तटों पर पाए गए कुछ ब्लैक कोरल नमूनों की उम्र 4,270 साल से भी अधिक आंकी गई है, जो इन्हें बेहद दुर्लभ बनाती है.

Giant Barrel Sponge5

/7

4. जायंट बैरल स्पंज

Facebook india.comtwitter india.com

कैरेबियन सागर में पाया जाने वाला यह जीव ड्रम के आकार का होता है और 6 फीट से भी ज्यादा लंबा हो सकता है. इसकी बेहद धीमी विकास दर और विशाल आकार के कारण कुछ स्पंज की उम्र 2,300 साल से भी ज्यादा मानी जाती है.

Glass Sponge6

/7

5. ग्लास स्पंज

Facebook india.comtwitter india.com

यह गहरे समुद्र का जीव सिलिका से बने कांच जैसे कंकाल के लिए जाना जाता है जो हजारों सालों तक बना रहता है. कनाडा के पास मिली इनकी चट्टानें 9,000 साल से ज्यादा पुरानी हैं और वैज्ञानिकों के अनुसार ये 15,000 साल तक जीवित रह सकते हैं.

Immortal Jellyfish7

/7

ट्यूरिटोप्सिस डोहर्नी

Facebook india.comtwitter india.com

इसे इम्मोर्टल जेलीफिश कहा जाता है क्योंकि इसमें अपनी उम्र को उलटा करने की अद्भुत जैविक क्षमता होती है. जब यह बूढ़ी या घायल होती है, तो यह फिर से अपनी शुरुआती अवस्था (पॉलिप) में लौट जाती है, जिससे यह तकनीकी रूप से अमर है.

View Original Source