100 People Got Tested At The Health Camp. - Noida News

100 People Got Tested At The Health Camp. - Noida News

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस एक सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सोसाइटी के 100 से अधिक लोगों की जांच डॉक्टरों की टीम ने की। इस मौके पर ब्लड प्रेशर शुगर के साथ कई अन्य जांच की गई। ग्रेनो वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल के डॉ. सुनील और डॉ. पवन ने लोगों को योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने मरीजों से कहा कि वह तनाव न लें। कई बीमारियों की वजह तनाव ही रहती है। इस मौके पर एओए अध्यक्ष सुरेश शर्मा,सचिव संदीप चौधरी, मंजू, अंजू व प्रिंस मौजूद रहे। ब्यूरो और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

View Original Source