कल का मौसम 11 जनवरी: प्रचंड शीतलहर के बीच 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 25 जिलों में बढ़ेगी ठंड; IMD का अपडेट - tomorrow weather 11 january 2026 rain alert in 3 states of india cold wave in 25 districts of north india dense fog in delhi bihar up temperature

कल का मौसम 11 जनवरी: प्रचंड शीतलहर के बीच 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 25 जिलों में बढ़ेगी ठंड; IMD का अपडेट - tomorrow weather 11 january 2026 rain alert in 3 states of india cold wave in 25 districts of north india dense fog in delhi bihar up temperature
कल का मौसम 11 जनवरी 2026:

देश में जहां तेज हवा वाली शीतलहर और घने कोहरे का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, वहीं मौसम विभाग के आज के अलर्ट ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाकर रख दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 11 जनवरी को तीन राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान बेहद सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, उत्तर भारत के 25 जिलों में ठंड बढ़ने वाली है। बच्चों और बुजुर्ग को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं कल देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम...

उत्तर भारत के 25 जिलों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 11 जनवरी से उत्तर भारत के 25 जिलों में ठंड बढ़ने वाली है। जिन जिलों में तापमान कम होने वाला है, उनमें यूपी का गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, झांसी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, टुंडला और अलीगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी कल से ठंड बढ़ जाएगी। सुबह के समय तेज हवा भी चलेगी। इसके बाद पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, फिरोजपुर और बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हरियाणा की बात करें तो यहां के सोनीपत, पानीपत और गुरुग्राम में ठंड कहर बरपाएगी। हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला और बिलासपुर में तापमान 5 डिग्री से नीचे रहेगा।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में 11 जनवरी को सुबह में शीतलहर देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते सावधान होकर वाहन चलाने की जरूरत है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में कल यानी 11 जनवरी को ठंड का सितम और बढ़ने वाला है। तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है। जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, उनमें प्रयागराज,अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और गाजियाबाद शामिल हैं। वहीं लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार में कल यानी 11 जनवरी को ठंड का कहर और बढ़ेगा। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी देखी जाएगी। जिन शहरों में शीतलहर का कहर दिखेगा उनमें पटना, सिवान, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया शामिल हैं। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में कल यानी रविवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। कई शहरों में तापमान गिरने की संभावना है। हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में ठंड बढ़ने की चेतावनी है। देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर अधिकतम तापमान (11 जनवरी) न्यूनतम तापमान (11 जनवरी) दिल्ली 15°C 06°C मुंबई 29°C 23°C कोलकाता 22°C 13°C चेन्नई 26°C 24°C लखनऊ 17°C 08°C पटना 16°C 10°C रांची 21°C 08°C भोपाल 23°C 09°C जयपुर 18°C 07°C शिमला 14°C 02°C नैनीताल 14°C 04°C


हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में कल यानी 11 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी है। किन्नौर, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मनाली में अधिकतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कल यानी शनिवार को शीतलहर चलने की संभावना है। जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, जैसलमेर, पिलानी, लूणकरणसर में तापमान 5 डिग्री से कम रहेगा और तेज हवा के साथ शीतलहर चलेगी। जयपुर और उदयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में कल से ठंड और बढ़ने वाली है। दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, टीकमगढ़, सागर और अशोकनगर में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। तापमान 5 डिग्री से कम भी जा सकता है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में घने कोहरे की चेतावनी है। भोपाल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब में कल यानी रविवार को ठंड और भीषण होने वाली है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़ और बठिंडा में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

View Original Source