नए साल में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, UPI समेत ये पांच चीजें बदलीं, जेब पर सीधा असर

नए साल में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, UPI समेत ये पांच चीजें बदलीं, जेब पर सीधा असर

नए साल 2026 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ हो रही है, जो आम लोगों के खर्चों से लेकर सरकारी योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा तक को प्रभावित करेंगे. कुछ क्षेत्रों में राहत मिली है, तो कुछ में अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कहां क्या बदला.

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की वृद्धार की है. दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1,691.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जो जून 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है. यह बदलाव होटल, रेस्तरां और ढाबा जैसे व्यवसायों पर असर डालेगा, जिससे खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना है.घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिरराहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अप्रैल 2025 के बाद से ये दरें अपरिवर्तित हैं, जिससे आम परिवारों को महंगाई से कुछ बचाव मिलेगा.

कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. बीएमडब्ल्यू, रेनॉल्ट, निसान, होंडा और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां 3,000 रुपये से लेकर तीन प्रतिशत तक की वृद्धि लागू करेंगी. इससे 2026 मॉडल की गाड़ियां पिछले वर्ष की तुलना में महंगी हो जाएंगी.

ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त जांच और सिम कार्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को कड़ा किया गया है. मैसेजिंग ऐप्स पर भी सख्त नियम लागू होंगे, जिससे फर्जी अकाउंट्स और साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगेगा.

कई बड़े बैंकों जैसे एचडीएफसी, एसबीआई और पीएनबी ने लोन की ब्याज दरों में कमी की है. यह कटौती नए साल से प्रभावी हो गई है, जिससे होम लोन और अन्य कर्ज लेने वालों को मासिक किस्तों में फायदा मिलेगा.

योजना के लाभार्थियों के लिए कुछ राज्यों में यूनिक किसान आईडी को अनिवार्य बनाया गया है. साथ ही, जंगली जानवरों से फसल नुकसान की स्थिति में 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट करने पर मुआवजा मिल सकेगा, जो किसानों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आठवां वेतन आयोग शुरू हो गया है. इससे सैलरी और पेंशन में वृद्धि की संभावना है, हालांकि शुरुआती प्रभाव मुख्य रूप से रिकॉर्ड तैयार करने तक सीमित रहेगा और वास्तविक लाभ के लिए अंतिम अधिसूचना का इंतजार करना पड़ेगा. इस सभी बदलावों का असर ज्यादातर लोगों पर होगा.

फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

नए साल पर रेलवे का बड़ा तोहफा! इस खास App से टिकट खरीदने पर दे रही भारी छूट- जानें किन लोगों को होगा इसका फायदा

1.75 करोड़ रुपये का Loan बन गया 147 करोड़! बैंक ने इतने खतरनाक तरीके से जोड़ा ब्याज कि चुकाने में दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति भी हो जाए कंगाल

8th Pay Commission: सैलरी में बंपर बढ़ोतरी, DA में उछाल और एरियर... 8वें पे कमीशन से क्या-क्या उम्मीदें?

नए साल से पहले बड़ा तोहफा! Air India Express ने शुरू की पे-डे सेल, जानें कितने में मिलेगा टिकट?

बैंक या पोस्ट ऑफिस... 5 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, इंटरेस्ट रेट जानकर ही करें फैसला

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

View Original Source