आज का मौसम 12 जनवरी 2026: भीषण ठंड-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में 3 डिग्री के नीचे तापमान, राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी, वेदर अपडेट - weather now forecast 12 january 2026 aaj ka mausam kaisa rahega delhi ncr up bihar rajasthan temprature rain alert in hindi

आज का मौसम 12 जनवरी 2026: भीषण ठंड-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में 3 डिग्री के नीचे तापमान, राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी, वेदर अपडेट - weather now forecast 12 january 2026 aaj ka mausam kaisa rahega delhi ncr up bihar rajasthan temprature rain alert in hindi
आज का मौसम 12 जनवरी 2026, नई दिल्ली:

सर्दी ने उत्तर भारत के राज्यों में हालत खराब कर दी है। दिल्ली में इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भी तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। पंजाब एवं हरियाणा में तापमान जमाव के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में इस मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। आयानगर शहर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम स्टेशन पर 13 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। IMD ने अगले दो दिन तक भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। इस संबंध में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिलानी में 1.2 डिग्री, सीकर में 1.7 डिग्री, बीकानेर के लूणकरनसर में 1.9 डिग्री, झुंझुनू में दो डिग्री और चूरू में भी दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह 9.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्य के मौसम विभाग ने आज भी भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण ठंड की स्थिति रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब का फरीदकोट 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भीषण ठंड की चपेट में रहा। इसने कहा कि लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.6 डिग्री, 3.8 डिग्री, 3.2 डिग्री और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में आज भी भीषण ठंड पड़ने का अनुमान है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (12 जनवरी)न्यूनतम तापमान (12 जनवरी)

दिल्ली 16°C 04°C मुंबई 29°C 24°C चेन्नई 27°C 26°C कोलकाता 22°C 12°C लखनऊ 16°C 09°C पटना 15°C 09°C रांची 21°C 08°C जयपुर 19°C 07°C भोपाल 23°C 09°C मनाली 03°C -11°C नैनीताल 14°C 03°C

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की स्थिति और भीषण हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और आसमान साफ रहने के कारण डल झील और अन्य जल स्रोतों के कुछ हिस्से जम गए। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान से थोड़ा अधिक था। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में बृहस्पतिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी और न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया। दक्षिण कश्मीर में शोपियां घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में वर्तमान में ‘चिल्ला-ए-कलां’ का प्रकोप जारी है। इस दौरान 40 दिन भीषण ठंड रहती है और रात का तापमान अक्सर जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर जाता है तथा बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है।

तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसम सिस्टम उत्तरी तटीय तमिलनाडु में मौसम को प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते रविवार को चेन्नई और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर होकर दबाव में बदल गया और शाम तक मुल्लैतिवु के पास उत्तर-पूर्वी श्रीलंका तट को पार कर गया। इसके कारण शनिवार को चेन्नई में बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लैंडफॉल से पहले के छह घंटों में यह सिस्टम लगभग 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। यह श्रीलंका के तट को पार कर चुका और चेन्नई से लगभग 400 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। अगले 12 घंटों में यह सिस्टम लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और और कमजोर होकर एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

View Original Source