'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक अनुराग सिंह ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- 'हर वर्दी के पीछे देश की...' - Border 2 Co Writter Director Anurag Singh Share Photos Before Film Release Sunny Deol Ahan Varun Dhawan Diljit

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक अनुराग सिंह ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- 'हर वर्दी के पीछे देश की...' - Border 2 Co Writter Director Anurag Singh Share Photos Before Film Release Sunny Deol Ahan Varun Dhawan Diljit

विस्तार Follow Us

'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह ने आज फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अनुराग ने भारत देश के प्रति सैनिकों की सेवा और साहस की कहानी बताई है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

अनुराग सिंह का पोस्ट

अनुराग सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' से एक खास तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दो सैनिक तिरंगे को निहारते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अनुराग ने कैप्शन में सैनिकों के साहस और देश के प्रति उनकी सेवा को लेकर लिखा, 'हर वर्दी के पीछे देश की सेवा, साहस और स्वार्थ से कहीं ऊपर देश के फैसलों की कहानी छिपी होती है।' आगे अनुराग ने लिखा, 'यह दिन उस महत्व को याद करने और सम्मान देने का दिन है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Singh (@anurag_singh_films)



  विज्ञापन विज्ञापन

'बॉर्डर 2' रिलीज

'बॉर्डर 2' 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी पर आधारित एक एपिक वॉर फिल्म है। इस फिल्म के सह-लेखक और निर्देशक अनुराग सिंह हैं। फिल्म 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य और देशभक्ति को दर्शाती है। 

यह भी पढ़ें: BMC Polls: भूमि पेडनेकर से लेकर तमन्ना तक इन सेलेब्स ने दिया वोट, जनता से भी की मतदान करने की अपील

 

अनुराग सिंह की फिल्में

अनुराग सिंह को देशभक्ति और भावनात्मक कहानियों को परदे पर उतारने के लिए जाना जाता है। 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह ने 'केसरी' और 'जुग जुग जियो' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा अनुराग ने पंजाबी सिनेमा में 'पंजाब 1984' और 'जट्ट एंड जूलियट' सीरीज जैसी हिट फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth: पोंगल पर रजनीकांत का तोहफा! घर के बाहर निकलकर फैंस का किया अभिवादन, सामने आया वीडियो

View Original Source