बॉर्डर 2: ऑपरेशन चंगेज खान की असली कहानी, इंडियन एयर फोर्स में सेंधमारी का पाकिस्तानी प्लान, मिला करारा जवाब - border 2 operation chengiz khan story pakistan tried to weaken indian air force sunday cinema

बॉर्डर 2: ऑपरेशन चंगेज खान की असली कहानी, इंडियन एयर फोर्स में सेंधमारी का पाकिस्तानी प्लान, मिला करारा जवाब - border 2 operation chengiz khan story pakistan tried to weaken indian air force sunday cinema

इस साल की सबसे बड़ी वॉर फिल्मों में से एक 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। ये 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट है। यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी जीतों में से एक 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी को फिर से जीवंत करती है। फिल्म वैसे तो कई कारणों से हिट है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं लेकिन कहानी जानने की दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये जरा खास है। आज हम 'संडे सिनेमा' सीरीज में 'बॉर्डर 2' में दिखाए गए ऑपरेशन चंगेज खान पर बात करेंगे और इसके पीछे की कहानी बताएंगे, ये भी जानेंगे कि हमारे असली हीरोज कौन थे!

साल 1997 में जेपी दत्ता ने 'बॉर्डर' बनाई, जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी वॉर फिल्मों में से एक बन गई। सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना अभिनीत यह फिल्म वर्षों तक लोगों के दिलों में बसी रही। अब 2026 में इसका सीक्वल 'बॉर्डर 2' आ गई है। जहां पहली फिल्म लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी, वहीं यह फिल्म ऑपरेशन चंगेज खान पर आधारित है, जिसने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत की थी।Sunny deol border 2बॉर्डर 2 में सनी देओल


ऑपरेशन चंगेज खान क्या था ?

सबसे पहले मन में सवाल उठता है कि ये ऑपरेशन आखिर क्या था! 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने प्रसिद्ध योद्धा चंगेज खान के नाम पर ऑपरेशन चंगेज खान शुरू किया। यह पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा कई भारतीय एयरपोर्ट्स और रडार स्टेशनों पर किया गया एक अचानक हमला था। इस ऑपरेशन से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय वायु सेना को कमजोर करना था, जो 1967 में इजराइल द्वारा मिस्र और सीरिया पर किए गए हमलों से प्रेरित था। अमृतसर, पठानकोट, अंबाला और जोधपुर सहित कुल 11 भारतीय हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था।

varun dhwan border 2बॉर्डर 2 में वरुण धवन


भारत ने की जवाबी कार्रवाई

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इन हमलों को युद्ध की औपचारिक घोषणा मानते हुए तुरंत भारतीय सेनाओं को जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया। भारतीय वायु सेना ने उसी रात जवाबी हमले शुरू किए, जिसके बाद अगली सुबह बड़े पैमाने पर हवाई अभियान चलाए गए।


'ऑपरेशन चंगेज खान' के हमले की चेतावनी

फिल्म 'बॉर्डर 2' के शुरुआती कुछ मिनटों में ही खुफिया रिपोर्ट्स से भारतीय सेना को पाकिस्तान के 'ऑपरेशन चंगेज खान' के अचानक हमले की चेतावनी मिलती है। भारतीय सेना के पास कम सैनिक और संसाधन होने के बावजूद, फतेह सिंह कलेर अपने जवानों को आदेश देते हैं कि वे लड़ें और दुश्मनों को सीमा पार करने से रोकें। फिल्म का पहला पार्ट ही ऑपरेशन चंगेज खान से शुरू होता है।

Boreder 2 dialoguesबॉर्डर 2 के डायलॉग्स


पाकिस्तानी सेना का भारत पर हमला, मिला मुंहतोड़ जवाब

जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, पाकिस्तान ऑपरेशन चंगेज खान शुरू करता है और भारी हथियारों, टैंकों और हवाई सहायता से भारतीय सेना पर हमला करना शुरू कर देता है। भारतीय सैनिक संख्या में कम होते हैं, लेकिन फिर भी वे हार मानने से इनकार कर देते हैं। दुश्मनों को रोकने के लिए भारतीय सेना और वायु सेना मिलकर काम करती हैं। युद्ध के दौरान, होशियार सिंह दहिया अपनी बहादुरी साबित करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वे दुश्मनों से घिर जाते हैं और उनका बचना लगभग असंभव सा लगता है।


अनुराग सिंह की 'बॉर्डर 2' में असली हीरोज कौन?

अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' ऑपरेशन चंगेज खान और 1971 के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल ने वापसी की है। हालांकि इस बार वे एक बिल्कुल नए किरदार में नजर आ रहे हैं। सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के कमांडिंग ऑफिसर का किरदार निभाया है, जबकि वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में हैं। दिलजीत दोसांझ ने ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है और अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट एम.एस. रावत के रूप में दिखाई देते हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा शर्मा भी अहम रोल्स में हैं।

Border 2 Box officeबॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस


'बॉर्डर 2' के दो दिनों का कलेक्शन, छुट्टी पर असली परीक्षा

दूसरी ओर, बात करें 'बॉर्डर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, की तो ये दो दिनों में जोरदार कमाई करके आगे बढ़ रही है। हालांकि, असली परीक्षा अब वीकेंड और गणतंत्र दिवस की लंबी छुट्टी के दौरान शुरू होगी। सैकनिक के अनुसार, शुक्रवार को अपने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग के बाद, शनिवार को और भी बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने 35 करोड़ रुपये कमाए हैं और अब इसका कुल कलेक्शन अब 65 करोड़ रुपये हो गया है।



'120 बहादुर' और 'इक्कीस' के मुकाबले 'बॉर्डर 2' बेहतर स्थिति में

खबरों के मुताबिक 275 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को मुनाफा कमाने में अभी काफी समय लगेगा। हालांकि, शुरुआत काफी उम्मीद जगाने वाली लग रही है। हाल ही में बॉलीवुड में दो वॉर फिल्में आईं '120 बहादुर' और 'इक्कीस'। फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने भारत में धीमी शुरुआत की और ₹2.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने केवल ₹4.62 करोड़ की कमाई की थी, जबकि तीसरे दिन इसने ₹4.80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म 'इक्कीस' ने अपने पहले गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और ₹7 करोड़ कमाए। हालांकि, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई और यह 50% गिरकर ₹3.5 करोड़ पर आ गया। इन दोनों को मुकाबले 'बॉर्डर 2' फिलहाल बेस्ट कंडीशन में है।

View Original Source