कल का मौसम 20 जनवरी: दिल्ली-NCR में सुबह छाएगी धुंध, दोपहर में होंगे धूप के दर्शन, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार - tomorrow weather 20 january 2026 rain warning issued north india cold wave delhi up bihar himachal temperature
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस मौसमी बदलाव से लोगों को ठंड और बारिश की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में 21 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। 22 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 23 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
आपके शहर में कल कितना रहेगा तापमान?
शहरअधिकतम तापमान (19 जनवरी)न्यूनतम तापमान (19 जनवरी)दिल्ली 24°C 08°C मुंबई 31°C 18°C कोलकाता 26°C 15°C चेन्नई 28°C 21°C लखनऊ 22°C 12°C पटना 19°C 11°C रांची 26°C 12°C जयपुर 23°C 12°C भोपाल 24°C 12°C शिमला 13°C 03°C नैनीताल 17°C 06°C
यूपी में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पटना में रहेगा घना कोहरा
वहीं, बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक धूप न निकलने के कारण दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जैसे इलाकों में अगले 3 दिनों तक बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड के हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी, जबकि बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।