संतरे के पेड़ के नीचे योग करते दिखे अक्षय कुमार, फैंस को दी 2026 की बधाई; सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन - Haiwaan Actor Akshay Kumar Share Photo With An Orange Tree Reminding Himself Wishes Fans A Fruitful 2026

संतरे के पेड़ के नीचे योग करते दिखे अक्षय कुमार, फैंस को दी 2026 की बधाई; सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन - Haiwaan Actor Akshay Kumar Share Photo With An Orange Tree Reminding Himself Wishes Fans A Fruitful 2026

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' और 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नए साल की शुरुआत में आज अक्षय ने अपने फैंस को एक खास अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही सफलता का नजरिया शेयर किया है।

अक्षय का पोस्ट अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वे संतरे के पेड़ के नीचे योग की मुद्रा में ध्यान कर रहे हैं। उन्होंने काली ड्रेस पहनी हुई है और चारों तरफ ढेर सारी हरियाली है। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'एक संतरे के पेड़ के नीचे रुककर मैंने खुद को याद दिलाया कि विकास में समय लगता है और फल तभी लगते हैं जब वे तैयार होते हैं। 2026 एक फलदायी साल हो।'

सेलेब्स के रिएक्शन अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने अपना मजेदार रिएक्शन दिया है। 'हाउसफुल 5' की अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने लिखा, 'ओह, आप कितने बुद्धिमान हैं। नव वर्ष की शुभकामनाएं।', विनीत कुमार सिंह और रणवीर अल्लाहबादिया ने अक्षय की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। फैंस भी अक्षय की इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं।

View Original Source