राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026:भागलपुर में निकली मतदाता जागरूकता पदयात्रा, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश - National Voters' Day 2026: Voter Awareness March Held In Bhagalpur Message Of Responsibility Towards Democracy
विस्तार Follow Us
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर भागलपुर के समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता को लेकर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा को एडीएम दिनेश राम और उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने का प्रयास
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और अधिक से अधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह 11 बजे शुरू हुई यह भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा समाहरणालय परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करती हुई पुनः समाहरणालय परिसर में आकर संपन्न हुई।
पढ़ें- धर्म परिवर्तन का खेल: 50 हजार रुपये और फ्रिज का लालच देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, बजरंग दल का दावा
लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश
इस अवसर पर एडीएम दिनेश राम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र की नींव तभी मजबूत होती है जब प्रत्येक युवा नागरिक जागरूक होकर निर्भीक, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करता है।
छात्रों और विभिन्न विभागों की सहभागिता
मतदाता जागरूकता रैली में स्काउट एंड गाइड के बच्चे, बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more stories in Hindi.