गोरखपुर महोत्सव 2026:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महोत्सव का किया शुभारंभ, रात में सजेगी बॉलीवुड नाइट - Tourism Minister Jaiveer Singh Inaugurated The Gorakhpur Festival. Chief Minister Yogi Will Conclude It.
विस्तार Follow Us
11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार को हो गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। गोरखपुर की वैभव यश व कीर्ति को सभी स्वीकार करते हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह सब आप सभी के गौरव के लिए किया है। पहले इस प्रदेश को लोग बीमारू राज्य कहते थे इस प्रदेश में हर क्षेत्र में यश फैलाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि यहां लायन ऑर्डर काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनका कहना था कि वर्ष 2017 के पहले सपा सरकार में काफी अराजकता थी सब ने देखा पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही थी। उन्होंने कहा कि बुलडोजर बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले सीएम योगी ने काफी विकास किया है।
इस विकास का परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश में 173 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि गोरखपुर और उत्तर प्रदेश नई दिशा में आगे बढ़कर काम किया है।
गोरखपुर महोत्सव में पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार सरकारी व कमर्शियल लगाए गए हैं। महोत्सव में सहारनपुर के फर्नीचर, गुजरात की दरी, खुर्जा की पाटरी के साथ-साथ खाने पीने सहित बच्चों और महिलाओं की भी विभिन्न आइटम की दुकान लगी हुई हैं। गोरखपुर महोत्सव में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है लोग जमकर मिलेगा आनंद उठा रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं।