पाकिस्तान क्रिकेटर रेप के आरोप में गिरफ्तार, पिता के नाम टेस्ट में 236 विकेट - pakistani bowler abdul qadir son sulaman qadir arrest in domestic worker sexual assault case

पाकिस्तान क्रिकेटर रेप के आरोप में गिरफ्तार, पिता के नाम टेस्ट में 236 विकेट - pakistani bowler abdul qadir son sulaman qadir arrest in domestic worker sexual assault case
नई दिल्ली:

पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर रहे अब्दुल कादिर के बेटे सुलैमान कादिर पर घरेलू नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद सुलैमान को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी का आरोप है कि जब वह सुलैमान के घर में काम करती थी, तब उसने उसे अपने फार्महाउस ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस जांच की रिपोर्ट से पता चलेगा कि आरोप सच हैं या नहीं।

41 साल के सुलैमान कादिर ने 2005 से 2013 तक फर्स्ट-क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट खेला है। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक की मदद से 856 रन हैं। लिस्ट में उन्होंने 615 रन बनाए। उनके भाई उस्मान कादिर पाकिस्तान के लिए एक वनडे के साथ ही 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। अब्दुल कादिर को क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर में एक माने जाते हैं। 67 टेस्ट में उनके नाम 236 जबकि 104 वनडे में 132 विकेट हैं। 63 साल की उम्र में 2019 में उनका निधन हो गया था।

View Original Source