24 घंटे में एक और रंगबाजी:जेल से छूटे बदमाश ने की फायरिंग, युवक से मारपीट; 20 रुपये के विवाद में की थी हत्या - Murder Accused Recently Released From Prison Attacked Young Man In Agra
विस्तार Follow Us
आगरा में रंगबाजी में हुई राज चौहान की हत्या को 24 घंटे नहीं बीते थे कि न्यू आगरा के नगला पदी क्षेत्र में हत्या की सजा काट कर जेल से छूटे बदमाश ने साथियों संग युवक पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारने के बाद युवक भागा तो उस पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस के आने से पहले आरोपी धमकी देकर भाग निकला।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
नगला पदी के चार खंभा क्षेत्र निवासी राहुल कश्यप भगवान टॉकीज चौराहे पर वेज बिरयानी की ठेल लगाता है। राहुल ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के अजीत ने उसके भाई को गाली दी थी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी अजीत ने रात में परिवार के साथ जाते समय अभद्रता की थी। सुबह पिता उसकी मां के पास शिकायत करने गए तो दोनों ने मिलकर सुलह करवा दी। शनिवार दोपहर 2:30 बजे वह घर के पास की दुकान पर मित्रों से मिलने गया था। इसी दौरान अजीत एक टेंपो में अपने साथी तन्नू, बिन्नी, सौरभ और कई अज्ञात युवकों के साथ आया। डंडे लेकर मारने दौड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे रोका तो आरोपी अजीत ने पिस्टल निकालकर उनके ऊपर कई राउंड गोलियां चलाईं। वह जान बचाकर भागे। आरोपी हथियार लहराकर धमकाते हुए भाग निकले। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई घटना के दौरान क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग दहशत में आकर घरों में छिप गए। पीड़ित ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस को कारतूस के खाली खोखे मिले हैं। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अजीत ने वर्ष 2013 में भगवान टॉकीज चौराहे पर मछली खाने के दौरान बीस रुपये के विवाद में बॉबी मछली वाले की गोली मारकर हत्या कर दी थी। न्यायालय ने उसे 15 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। वह लगातार रंगबाजी कर सबको धमकाता है। घटना के बाद पुलिस की जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी की पोल खुल गई है।