251 Newborn Girls Were Honored, And The Message Of "save The Girl Child, Educate The Girl Child" Was Given. - Chandigarh News - Chandigarh News:251 नवजन्मी बेटियां सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
-फाजिल्का में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कन्या सम्मान समारोह में की शिरकत
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
---
फाजिल्का। रविवार को फाजिल्का में एक गरिमामय और प्रेरणादायक कन्या सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का आयोजन सरहद सोशल वेलफेयर सोसाइटी और कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अबोहर रोड स्थित एक निजी पैलेस में किया गया।
राज्यपाल दंपति ने इस अवसर पर 251 नवजन्मी कन्याओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप बच्चियों और उनके परिवारों को साइकिल, कंबल, बेबी सूट, बेबी केयर किट, मदर केयर किट और गिफ्ट हैंपर भेंट किए गए। इसके अलावा, एक विशेष ड्रा भी निकाला गया, जिसमें 21 विजेताओं को अलमीरा उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में मौजूद थे: जिले के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना, जगदीप कंबोज गोल्डी और अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संस्थापक कर्ण गिलहोत्रा ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है और बेटियों को समाज में समान अवसर दिलाना है।
सकारात्मक बदलाव लाएंगे
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि फाजिल्का जैसे छोटे शहर में इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। बेटियों को बराबरी का दर्जा देने की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगी। समारोह में प्रधान राकेश नागपाल, मनोज नागपाल, पवन भटेजा और मनीष कटारिया सहित स्थानीय समाजसेवी और फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस अवसर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।