साप्ताहिक आर्थिक राशिफल, 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 : धन योग से सप्ताह का आरंभ, गजकेसरी योग से समाप्त, मेष समेत कई राशियों की होगी अच्छी कमाई, जानें सभी राशियों का हाल - weekly career horoscope 26 january to 1 february 2026 dhan yog and gajakesari rajyog lucky zodiac signs this week
जनवरी के अंतिम सप्ताह में धन योग और गजकेसरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में कमाई के लिहाज से यह सप्ताह बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। सप्ताह के आरंभ में जहां चंद्रमा मंगल की राशि मेष में होंगे और इस पर अच्छा संयोग यह है कि चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि रहेगी। इससे धन योग बनेगा और सप्ताह के अंतिम दिनों में मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में इस संयोग को शुभ और फलदायक माना जाता है। इन योगों के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, धन-लाभ और उन्नति प्राप्त होती है। ऐसे में मेष, सिंह, मकर समेत कई राशियों के लिए ये सप्ताह आर्थिक और पारिवारिक तौर पर शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं रुपये-पैसे के मामले में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह कैसा होगा।
मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और जीवन में सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में एक नई शुरुआत या कोई नया इन्वेस्टमेंट आपके लिए अच्छे रिज़ल्ट लेकर आएगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस सप्ताह किए गए निवेशों द्वारा आर्थिक लाभ रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं को लेकर काफ़ी बिज़ी रहेंगे और यात्राओं के दौरान सफलता भी हासिल करेंगे।
शुभ दिन : 26,29,30
वृषभ राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में काफ़ी सकारात्मक बदलाव आएंगे। निवेशों द्वारा फ़ायदे होंगे और आर्थिक वृद्धि को प्राप्त करने के कई अवसर भी आपको इस सप्ताह प्राप्त होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किए गए वादे पूरे नहीं होते हुए दिखाई देते हैं और एक बैकअप प्लान के साथ कोई भी निर्णय लेंगे तो जीवन में सफलता के मार्ग में आगे बढ़ पाएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा कष्ट रहेंगे और उन्हें टाल दिया जाए तो बेहतर होगा। हालांकि, सप्ताह के अंत में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और आप अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
शुभ दिन : 26,30
मिथुन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे और धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएंगी। कोई दो इन्वेस्टमेंट आपके लिए शुभ फल लेकर आ सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी और किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से यात्राएं शुभ फल लेकर आएंगी। प्रेम संबंध में अपनी राय खुल कर सामने रखें तभी जीवन अनुकूल होता जाएगा। कार्य क्षेत्र में किसी पिता तुल्य व्यक्ति की वजह से कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं और मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख शांति लेकर आएंगे।
शुभ दिन : 26,27,29,30
कर्क राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। इस सप्ताह जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सफलता आसानी से प्राप्त होगी। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान लापरवाही नहीं बरतेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा और इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में जीवन में काफ़ी बदलाव नज़र आएंगे और मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन : 30
सिंह राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और आप जितना फोकस के साथ अपने प्रोजेक्ट में ध्यान देंगे उतना अधिक सफल रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे और निवेशों द्वारा धन लाभ रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।
शुभ दिन : 26,28
कन्या राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और सप्ताह की शुरुआत से ही कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपके प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। सेहत में सुधार रहेंगे और कोई नई हेल्थ एक्टिविटी आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के द्वारा ही सफलता हासिल होगी। घर परिवार में धीरे धीरे सुधार आएंग। यात्राओं को करते समय भविष्य के बारे में सोच कर यात्रा करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी ऐसी महिला की आपको मदद मिलेगी जिनकी वाक्पटुता के सब कायल हैं।
शुभ दिन : 26,27,30
तुला राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस सप्ताह कोई पुरानी हेल्थ एक्टिविटी दोबारा से शुरू कर सकते हैं और तंदुरुस्ती महसूस होगी। घर परिवार में आप अपने सुंदर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंध में इस सप्ताह आप जो भी एफ़र्ट करेंगे उसका शुभ फल आने वाले समय में नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने पर भरोसा कर निर्णय लें तो बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सा रिस्क लेकर निर्णय लें तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान आलस्य से घिरे रहेंगे और मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में समय शनैः शनैः अनुकूल होगा।
शुभ दिन : 27,28
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने साथी और अपने प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में वैसे तो समय अनुकूल होता जाएगा लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी उलझन को बातचीत द्वारा सुलझाएं तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार आएंगे और तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा और मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में थोड़ा स्ट्रेस रहेगा और मन अशांत रहेगा।
शुभ दिन : 27, 28
धनु राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है और धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेगी। इस सप्ताह अचानक से धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। प्रेम संबंध में जितना फोकस के साथ निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे और प्रोजेक्ट उन्नति कारक स्थितियां बनाएंगे। सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भविष्योन्मुखी होकर निर्णय लें तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे और लाभ होगा। इस सप्ताह पेट से संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस सप्ताह अपने परिवार से संबंधित ऐंज़ाइयटी रहेगी और अकेलापन महसूस होगा।
शुभ दिन : 26, 29, 30
मकर राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा और लव लाइफ रोमांटिक होगी। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार आएंगे और तंदुरुस्ती बनी रहेगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी और मधुर स्मृतियों से बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी युवा को लेकर अहं के टकराव बढ़ सकते हैं और मन अशांत रहेगा। परिवार के मामलों में भी थोड़ा फ़्रस्ट्रेशन बढ़ सकता है और अपनी वाणी पर कंट्रोल कर बोलें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी व्यक्ति विशेष की वजह से कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ दिन : 24,27,29
कुंभ राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कार्य क्षेत्र में उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे और सप्ताह की शुरुआत से कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे और बच्चों से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं और इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में जितना अधिक प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में भी कष्ट बढ़ेंगे और इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख शांति लेकर आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन : 28,30
मीन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और किसी महिला की मदद से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी और प्रोजेक्ट सफल होते जाएंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से जीवन में सुख शांति महसूस होगी। आर्थिक मामलों में धीरे धीरे सुधार आएंगे। सेहत में एक नई शुरुआत आपकी सेहत में काफी सुधार आएंगे और तंदुरुस्ती महसूस होगी। घर परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा और घर में बच्चों द्वारा सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता तो हासिल होगी और यात्रा मधुर स्मृतियों से भारी रहेंगी। सप्ताह के अंत में किसी ऐसे व्यक्ति की आपको अपने जीवन में मदद मिलेगी जिन्होंने मेहनत द्वारा जीवन में एक मुकाम हासिल किया हो।
शुभ दिन : 27,29,30