जान पर खेल हिजबुल के आतंकी को पकड़ा... गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस के 33 अधिकारियों, जवानों को वीरता पुरस्कार - delhi police 33 officers and men conferred medals for their services on occasion of republic day 2026
गणतंत्र दिवस-2026 के मौके पर दिल्ली पुलिस के 33 अधिकारियों और जवानों को उनकी सेवाओं के लिए मेडल दिए गए हैं। इनमें 14 वीरता पदक, 2 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह, एसआई राजीव कुमार एसआई शिबू आर.एस. को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इन लोगों को हिजबुल मुजाहिदीन के A++ कैटेगरी आतंकी जावेद अहमद मट्टू को पकड़ने में सफलता पाई थी। तीनों लोगों ने इस ऑपरेशन को जनवरी 2024 में अंजाम दिया था। मट्टू पर 10 लाख का इनाम था।
17 लोगों को मिला वीरता पुरस्कार
स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह, एसआई राजीव कुमार एसआई शिबू आर.एस. समेत 14 लोगों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर अमित नारा एसआई ब्रजपाल सिंह कुशवाह एसआई सतीश कुमार, एसआई उधम सिंह, इंस्पेक्टर निशांत दहिया, इंस्पेक्टर मंजीत जागलान, एसआई अमित भाटी भी शामिल हैं। इनके अलावा इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई अंशू चौधरी, हेड कॉन्स्टेबल अलीम अहमद और इंस्पेक्टर किशन कुमार शामिल हैं।
2 लोगों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
दिल्ली में दो लोगों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस पदक से सम्मानित होने वालों में रिटायर्ड एसआई ज्ञानेंद्र सिंह राणा और महिला एसआई नवल कुमारी शामिल हैं। एसआई राणा 1986 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के तौर पर शामिल हुए। वे लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल काबिलियत दिखाते रहे। फिंगर प्रिंट ब्यूरो की क्राइम टीम में, उन्होंने पीएस हजरत निजामुद्दीन के 1989 के एयर-होस्टेस मर्डर केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं, महिला एसआई नवल कुमारी 1988 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के तौर पर शामिल हुईं। 1988 से 2000 तक, वह नई दिल्ली जिले के CAW सेल में सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा थीं। CBI में तीन साल की डेपुटेशन के दौरान, उन्होंने रेड और इन्वेस्टिगेशन में एक्टिव रूप से हिस्सा लिया।
17 लोगों को सराहनीय सेवा पदक
संयुक्त सीपी आईपीएस मिलिंद महादेव डुंबरे, एसीपी कृष्ण कुमार, एसीपी विमल चड्ढा, एसीपी निशा दीक्षित, इंस्पेक्टर रामपाल बिधूड़ी, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर लाखन लाल मीणा, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को सराहनीय सेवा पदक मिला। ये पुरस्कार पाने वालों में महिला एसआई खिलोनी देवी, एसआई विक्रम सिंह, महिला एसआई काला जोशी, एसआई राकेश कुमार वर्मा, एसआई कृष्ण कुमार जी, एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई राजेश कुमार यादव, एएसआई चंद्रजीत यादव और एसएसआई सतीश कुमार यादव शामिल हैं।