दिन रात एक समान और हड्डियां गला देने वाली ठंड... उस द्वीप पर कैसे जीते हैं लोग? जहां 4 महीने तक नहीं उगता सूरज

दिन रात एक समान और हड्डियां गला देने वाली ठंड... उस द्वीप पर कैसे जीते हैं लोग? जहां 4 महीने तक नहीं उगता सूरज

Hindi Gallery Hindi Norway Longyearbyen Islands Day And Night Same Cold Is Bone Chilling How Do People Survive On This Island Sun Not Rise For Four Months 8280779 दिन रात एक समान और हड्डियां गला देने वाली ठंड... उस द्वीप पर कैसे जीते हैं लोग? जहां 4 महीने तक नहीं उगता सूरज

Norway Longyearbyen Islands: नॉर्वे के स्वालबार्ड (Svalbard) द्वीप समूह, खासकर लॉन्गइयरब्येन में सूरज की रौशनी चार महीने तक नहीं आती है. यहां लोग शरीर को दिन का एहसास दिलाने के लिए लोग लाइट थेरेपी वाले लैंप्स का सहारा लेते हैं.

Published date india.com Last updated on - January 25, 2026 12:13 PM IST

email india.com By Satyam Kumar email india.com twitter india.com

Facebook india.comtwitter india.comtelegram india.comFollow Us india.com

Follow Us Norway Svalbard Islands Longyearbyen 1/8

3000 घंटे, 120 दिन और चार महीने

Facebook india.comtwitter india.com

सर्दियों में सूरज की रौशनी देखना मुहाल हो जाता है. लोग ठंड से राहत पाने के लिए सूरज की राह देखते हैं. लेकिन दुनिया में नार्वे एक ऐसा द्वीप है, जहां नवंबर से फरवरी के बीच सूरज की रौशनी नहीं आती. इस घटना को वैज्ञानिक पोलर नाइट्स कहते हैं. पोलर नाइट्स की स्थिति लगभग चार महीने तक बनी रहती है, जो कि तकरीबन 120 दिन और 3000 घंटे के बराबर है.

People are also watching

Polar nights life norway Svalbard2

/8

नॉर्वे के इस जगह की घटना

Facebook india.comtwitter india.com

नॉर्वे के स्वालबार्ड (Svalbard) द्वीप समूह, खासकर लॉन्गइयरब्येन में पोलर नाइट के दौरान लोगों का जीना मुहाल हो जाता है. वे ना केवल सूरज की रौशनी के लिए तरसते हैं बल्कि विटामिन -D की कमी पूरा करने के लिए टैबलेट पर निर्भर रहते हैं. वहीं, शरीर को दिन का एहसास दिलाने के लिए लोग लाइट थेरेपी वाले लैंप्स का सहारा लेते हैं.

Koselig philosophy3

/8

एक जैसे मौसम चिड़चिड़े हो जाते लोग?

Facebook india.comtwitter india.com

स्वाभाविक सी बात है अगर आपको एक ही कंडीशन्स में 24 रहने को मजबूर किया जाए तो लोगों के स्वभाव में परिवर्तन आएगा. इस चिड़चिड़ेपन और स्वभाव को गर्मजोशी भरा बनाए रखने के लिए लोग कोसेलिग (Koselig) नामक फिलॉसफी अपनाते हैं.

Norway Svalbard Islands Longyearbyen4

/8

भालूओं से घिरा रहता है इंसान

Facebook india.comtwitter india.com

बता दें लॉन्गइयरब्येन में लोग पोलर भालुओं से घिरे रहते हैं. माइनस 30 डिग्री तक की सर्दी और कम रौशनी की वजह से इन भालुओं के आक्रमण का खतरा बना रहता है.

Norway polar nights5

/8

ऐसे दूर करते हैं बोरियत

Facebook india.comtwitter india.com

नार्वे के लॉन्गइयरब्येन में रहने वाले लोग आपस में सामूहिक भोज का आयोजन करते हैं ताकि एक-दूसरे से घुलने-मिलने से मौसम की एकरूपता थोड़ी कम लगे. इसे अलावे लोग स्नोमोबाइल पर सवार होकर नॉदर्न लाइट्स देखने जाते हैं. इसके अलावे पोलर जैज नामक म्यूजिक फेस्टिवल्स का आयोजन करते हैं.

Polar JAZ dance6

/8

घर से बाहर निकलने पर राइफल ले जाना कानून

Facebook india.comtwitter india.com

लॉन्गइयरब्येन घर से बाहर निकलने पर हथियार (Rifle) ले जाना कानूनी रूप से अनिवार्य है. अगर कोई घर से बाहर बिना सुरभा उपाय के निकलता है तो उस पर कानून तोड़ने के लिए जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

Norway Svalbard Islands Longyearbyen7

/8

प्रसव-दफनाने पर पाबंदी

Facebook india.comtwitter india.com

स्वालबार्ड में साल भर बर्फ जमी रहती है. बर्फ जमे रहने की वजह से यहां शव को नहीं दफनाया जाता है. क्योंकि ठंड की वजह से शव नहीं सड़ते और इस वजह से बैक्टीरिया या वायरस जीवित रह सकते हैं. वहीं, इस द्वीप पर महिलाओं के प्रसव के लिए अस्पताल नहीं है. यहां डिलीवरी के वक्त महिलाओं को मैनलैंड की ओर भेज दिया जाता है.

Norway Longyearbyen8

/8

स्वालबार्ड संधि के तहत वहां रह सकते हैं भारत के लोग

Facebook india.comtwitter india.com

लॉन्गइयरब्येन वीजा मुक्त देश हैं. यहां 1920 में स्वालबार्ड संधि में शामिल होने वाले देश नार्वे के इस द्वीप पर वहां बिना वीजा के रह सकते हैं. भारत भी इस संधि में शामिल हुआ था.

View Original Source