गणतंत्र दिवस:पुस्तकालय बनाने वाले बस कंडक्टर से जनजातीय कलाकार तक, 45 गुमनाम नायकों को पद्मश्री - Ex-bus Conductor, Nonagenarian Musician Among 45 Awarded Padma Shri In ‘unsung Heroes’ Category

गणतंत्र दिवस:पुस्तकालय बनाने वाले बस कंडक्टर से जनजातीय कलाकार तक, 45 गुमनाम नायकों को पद्मश्री - Ex-bus Conductor, Nonagenarian Musician Among 45 Awarded Padma Shri In ‘unsung Heroes’ Category

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर से 45 लोगों को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें दुनिया का सबसे बड़ा नि:शुल्क पुस्तकाल बनाने वाले एक पूर्व बस कंडक्टर से लेकर एशिया का पहला मानव दूध बैंक बैंक शुरू करने वाली एक बाल रोग विशेषज्ञ और 90 वर्षीय दुर्लभ वाद्य यंत्र कलाकार शामिल हैं।  और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
पूर्व बस कंडक्टर अंके गौड़ा ने दुनिया का सबसे बड़ा नि:शुल्क पुस्तकालय 'पुस्तक माने' बनाया है। इस पुस्तकालय में 20 भाषाओं की 20 लाख से अधिक किताबें और दुर्लभ पांडुलिपियां शामिल हैं। अंके गौड़ा (75 वर्षीय) कर्नाटक के मैसूर के पास हरलहल्ली गांव में रहते हैं। पुस्तक प्रेमी गौड़ा को देशबर के विद्यार्थियों और पाठकों को सशक्त बनाने के उनके अनूठे प्रयास के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।  विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source