दुनिया में अपनी तरह का पहला हथियार, भारत में तैयार हो रहा है ऊंचे पहाड़ों का शेर, क्या है 4x4 माउंटेड गन सिस्टम?
Hindi Gallery Hindi What Is 155mm 52 Calibre Mounted Gun System On A 4x4 Chassis Truck Made By Kalyani Systems 8280891 दुनिया में अपनी तरह का पहला हथियार, भारत में तैयार हो रहा है ऊंचे पहाड़ों का शेर, क्या है 4x4 माउंटेड गन सिस्टम?
4x4 Mounted Gun System: नया माउंटेड गन सिस्टम बेहद हल्का है. इसका वजन सिर्फ 24 टन है और इसमें एल्यूमीनियम गन कैरिज है. 4x4 चेसिस पर फिट यह माउंटेड गन सिस्टम एक चलता फिरता तोपखाना है.
Last updated on - January 25, 2026 1:57 PM IST
By Shivendra Rai
Follow Us
1/7
तोपखाने की क्षमता में इजाफा होगा
भारत की एक निजी रक्षा उपकरण और हथियार निर्माता कंपना कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड ने 4x4 चेसिस पर 155mm/52 कैलिबर माउंटेड गन सिस्टम डेवलप किया है. यह नया सिस्टम माउंटेड गन सिस्टम (MArG) फैमिली का ही एडवांस वर्जन है.
People are also watching
2/7
दुनिया का ऐसा पहला हथियार
4x4 चेसिस पर फिट माउंटेड गन सिस्टम दुनिया में अपनी तरह का पहला हथियार है. इससे पहले किसी देश ने भी 155mm/52 कैलिबर माउंटेड गन सिस्टम को 4x4 चेसिस इंटीग्रेट नहीं किया है.
3/7
क्यों कहा जा रहा है ऊंचे पहाड़ों का शेर
नया माउंटेड गन सिस्टम बेहद हल्का है. इसका वजन सिर्फ 24 टन है और इसमें एल्यूमीनियम गन कैरिज है. यह एक ऑटोलोडर से लैस है और प्रति मिनट पांच राउंड तक फायर करने में सक्षम है. वजन कम होने के कारण इसे दुर्गम इलाकों में भी ले जाना आसान है.
4/7
हाई रेट ऑफ फायर
इस सिस्टम को बालासोर रेंज में ट्रायल के लिए तैयार किया जा रहा है. इससे पहले ये गन सिस्टम लाइव फायरिंग में खुद को साबित कर चुका है. 4x4 चेसिस पर फिट माउंटेड गन सिस्टम सप्रेसिव और सटीक स्ट्राइक मिशन दोनों के लिए हाई रेट ऑफ फायर सुनिश्चित करता है.
5/7
MArG की रेंज और खासियत
155mm/52 कैलिबर सिस्टम वाले माउंटेड गन की रेंज 36 किलोमीटर से ज्यादा है. ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में यह 45 किमी तक हो सकती है. ट्रक पर फिट होने के कारण यह शूट-एंड-स्कूट ऑपरेशन के लिए कारगर हथियार बन जाता है. यह दुश्मन की जवाबी फायरिंग से पहले तेजी से फायर करके जगह बदल सकता है.
6/7
कहीं भी जाने वाला तोपखाना
सामान्य तोपखाने या आर्टिलरी गन्स को टो कर के ले जाना पड़ता है. लेकिन 4x4 चेसिस पर फिट यह माउंटेड गन सिस्टम एक चलता फिरता तोपखाना है. इसे सड़क मार्ग से सैकड़ों किलोमीटर दूर तक ले जाया जा सकता है.
7/7
भारतीय सेना के लिए कैसे उपयोगी
भारतीय सेना को लद्दाख, कश्मीर, सिक्किम और अरुणाचल जैसे दुर्गम और ऊंचे पहाड़ी इलाके में तैनाती के लिए ऐसे तोपखाने की जरूरत है जो वजन में हल्के हों और जिसे तेजी से तैनात करना आसान हो. माउंटेड गन सिस्टम सेना को ये क्षमता प्रदान करेगा. (तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं.)