आसमान खा गया या धरती निगल गई? दुनिया से गायब हो गए ये 5 शहर, कभी रहा करते थे लोग
Hindi Gallery Hindi 5 Cities Submerged In Water Underwater Places Baiaia Egypt 8267010 आसमान खा गया या धरती निगल गई? दुनिया से गायब हो गए ये 5 शहर, कभी रहा करते थे लोग
Underwater Cities: इतिहास कहता है कि दुनिया में कुछ शहर ऐसे थे, जो अचानक पानी में डूब गए. इनका नाम क्या था और इन्हें डूबाया गया या खुद डूब गए? आइए जानते हैं इस बारे में...
Last updated on - January 13, 2026 9:14 PM IST
By Gargi Santosh
Follow Us
1/6
दुनिया से अचानक गायब हो गए कुछ शहर
दुनिया में कई शहर ऐसे थे, जो प्रकृति के कहर जैसे- ज्वालामुखी, बाढ़ और विकास परियोजनाओं की वजह से दुनिया से गायब हो गए. आज ये जगहें सिर्फ खंडहर के रूप में मौजूद हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
People are also watching
2/6
बायिया, इटली
बायिया कभी रोमन साम्राज्य का शानदार रिसॉर्ट शहर था. लेकिन कैम्पी फ्लेग्रेई ज्वालामुखी क्षेत्र में बसा यह शहर धीरे-धीरे ब्रैडीसिज्म नामक भू-स्खलन की वजह से समुद्र में डूब गया और आज इसका अधिकांश हिस्सा भूमध्य सागर के नीचे है.
3/6
थोनिस हेराक्लियन, मिस्र
थोनिस हेराक्लियन केवल प्राचीन ग्रंथों में ही जानी जाती थी. भूकंप, बढ़ते समुद्री स्तर और मिट्टी के द्रवीकरण के कारण यह शहर भूमध्य सागर में डूब गया. यह शहर कभी ग्रीस और मिस्र के बीच व्यापार का प्रमुख केंद्र था.
4/6
डेरवेंट, इंग्लैंड
डेरवेंट गांव को जानबूझकर जलाशय बनाने के लिए डुबो दिया गया. 20वीं सदी में डर्बी, शेफील्ड और लीसेस्टर जैसे शहरों में पानी की बढ़ती मांग के चलते योजनाकारों ने इस गांव को बलिदान कर दिया. आज यह जलाशय के पानी में समा गया है.
5/6
विला एपेक्यूएन, अर्जेंटीना
1920 में एपेक्यूएन झील के किनारे बसाया गया, यह लोकप्रिय रिजॉर्ट शहर भारी बारिश और तूफानों की वजह से 1985 में खारे पानी में 10 मीटर गहराई तक डूब गया. पहले झील का पानी स्वाभाविक रूप से ऊपर-नीचे होता था, लेकिन तूफान ने शहर को पूरी तरह खतरे में डाल दिया.
6/6
पोर्ट रॉयल, जमैका
17वीं सदी में जमैका का पोर्ट रॉयल व्यापार और अपराध का प्रमुख केंद्र था. 1692 में आए बड़े भूकंप और उसके बाद सुनामी ने जमीन को तरल बना दिया और सभी इमारतें समुद्र में डूब गई. एक ही दिन में लगभग 2000 लोग मारे गए. (Photos: freepik)