घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली, फिल्मों में बनाए रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम, 5 मुख्यमंत्रियों संग किया काम - actress aachi manorama worked as maid to earn living made guinness book of world record worked with 5 chief ministers sunday cinema

घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली, फिल्मों में बनाए रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम, 5 मुख्यमंत्रियों संग किया काम - actress aachi manorama worked as maid to earn living made guinness book of world record worked with 5 chief ministers sunday cinema

भारतीय सिनेमा में ऐसे कई नगीने उभरे हैं, जिन्होंने मुफलिसी में जिंदगी गुजारी, पेट पालने के लिए फाके करने पडे, पर कड़ी मेहनत से न सिर्फ अपनी किस्मत की लकीरें सुधारीं, बल्कि दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। ऐसी ही एक कलाकार रहीं, जिनके बारे में 'संडे सिनेमा' के स्पेशल सेगमेंट में बता रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले यह एक नौकरानी थी। लोगों के घरों में जाकर जूठे बर्तन मांजती और साफ-सफाई करती थी, पर जब फिल्मों में आई तो हर कोई इसका हुनर देख दंग रह गया। दुनियाभर में इस एक्ट्रेस के नाम का डंका बजा। नाम था मनोरमा, जिन्हें प्यार से 'आची मनोरमा' भी कहा जाता था। इन्होंने अपने करियर में पांच-पांच मुख्यमंत्रियों संग काम किया था। हालांकि, उनका असली नाम गोपीशांता था।

गरीबी में जन्मा एक सितारा, जो दुनिया भर में चमका

आची मनोरमा तमिलनाडु के मन्नारगुड़ी में एक गरीब परिवार में पैदा हुई थीं। परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि भरपेट खा सकें। इसलिए मां नौकरानी का काम किया करती थीं। मनोरमा ने अपने करियर में 1500 से अधिक फिल्में कीं और 5 हजार से ज्यादा स्टेज शोज किए थे। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया और नेशनल अवॉर्ड भी जीता। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तक में दर्ज किया गया। हालांकि, यहां तक का सफर बहुत टेढ़ा-मेढ़ा और कठिनाइयों भरा था, जिसकी शुरुआत मां की जानलेवा बीमारी के साथ हो चुकी थी।manorama photopic: X/FilmHistoryPic

मां को कैंसर, खून की उल्टियां, घरों में नौकरानी बन गईं मनोरमा

मनोरमा की मां को कैंसर था। वह लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थीं, पर बीमारी की वजह से वह काम भी छूट गया और भूखे मरने की नौबत आ गई। मनोरमा ने जब देखा की मां को खून की उल्टियां हो रही हैं, तो वह टूट गई थीं। उस वक्त वह सिर्फ 11 साल की थीं, पर उन्होंने नन्ही सी उम्र में ही घर का भार संभाल लिया। मनोरमा ने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर-घर जाकर बर्तन साफ करने और चूल्हे-चौके का काम शुरू कर दिया। उससे जो पैसे मिलते, उनसे घर का गुजारा चलता। लेकिन मां का इलाज तब भी नहीं हो पा रहा था क्योंकि आमद इतनी नहीं थी।

aachi manorama quote

मनोरमा को ऐसे मिला था एक्टिंग का मौका, सिंगर भी कमाल की

ऐसे में तब मनोरमा ने कुछ और काम करने की भी सोची। उसी दौरान एक नाटक मंडली उनके गांव में आई। बताया जाता है कि उस मंडली की हीरोइन गाना नहीं गा पा रही थी। मनोरमा ने गाने की पेशकश की। उन्होंने गाना गाया और इस तरह 11 साल की उम्र में ही एक्टिंग के साथ-साथ सिंगर के तौर पर भी शुरुआत हो गई। मनोरमा एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कमाल की सिंगर भी थीं, और इसी से उनके लिए फिल्मी दुनिया के रास्ते खुले।

1500 से ज्यादा फिल्में, गिनीज बुक में दर्ज नाम

मनोरमा को नाटक मंडली में काम करते हुए पहली फिल्म 'इनबावाज्वु' मिली और वह छा गईं। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। मनोरमा ने एक के बाद एक 1500 से अधिक फिल्मों में काम किया। इसी के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

aachi 2_00000

मनोरमा ने 5 मुख्यमंत्रियों संग कीं फिल्में, कभी वो थे एक्टर

मनोरमा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में पांच मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया था। ये थे- एनटी रामाराव, एन अन्नादुरई, जयललिता, एम.जी. रामाचन्ंद्रन और एम करुनानिधि। दरअसल, ये सभी मुख्यमंत्री बनने और राजनीति में आने से पहले फिल्मों में एक्टिव थे। उसी दौरान मनोरमा ने इन सभी के साथ फिल्में की थीं। मनोरमा ने 1960 तक तो फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए और एक्टिंग की, लेकिन फिर वह कॉमेडी रोल करने लगीं। इसके बाद तो उनके करियर को और नई जिंदगी मिली। कॉमेडी में मनोरमा को खूब पसंद किया गया।

aachi manorama films

फिल्मों में आने के लिए इस शख्स का एहसान मानती थीं आची मनोरमा

मनोरमा ने एक बार हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर एक्टर कनादासन नहीं होते, तो वह भी जिंदा नहीं होतीं। उन्होंने ही एक्ट्रेस से कहा था कि अगर सिर्फ एक्टिंग की करती रहोगी तो इंडस्ट्री वाले कुछ साल में ही बाहर उठाकर फेंक देंगे, और कॉमेडी करोगी तो बहुत आगे तक जाओगी। मनोरमा ने करीब 57 साल तक फिल्मों में काम किया, एक्टिंग की और ढेरों गाने गाए। उन्होंने लगभग सभी पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर्स के लिए गाने गाए।

बीमारी के बाद बुरा दौर, 2015 में मनोरमा का निधन

मनोरमा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। लेकिन साल 2013 से उनका बुरा दौर शुरू हो गया। वह बीमार रहने लगीं और महीनों-महीनों अस्पताल में रहीं। फिर साल 2015 में आची मनोरमा का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया।

View Original Source