‘द 50’ में मनीषा रानी और रजत दलाल की हुई एंट्री, रियलिटी शो को लेकर बताया अपना गेम प्लान - Manisha Rani And Rajat Dalal Part Of Reality Show The 50 Share Their Game

‘द 50’ में मनीषा रानी और रजत दलाल की हुई एंट्री, रियलिटी शो को लेकर बताया अपना गेम प्लान - Manisha Rani And Rajat Dalal Part Of Reality Show The 50 Share Their Game

विस्तार Follow Us

इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' चर्चा में है। इस शो में कई सेलेब्स नजर आएंगे। कुछ दिन पहले सेलिब्रिटी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला का नाम शो के लिए सामने आया है। दोनों इस शो का हिस्सा बनकर खुश हैं। हाल ही इंफ्लुएंसर मनीषा रानी और रजत दलाल के भी इस रियलिटी शो में होने की पुष्टि हुई। दोनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह कैसे इस शो को खेलने वाले हैं। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मनीषा रानी और रजत दलाल ने शेयर किया अपना गेम प्लान
धीरे-धीरे ‘द 50’ रियलिटी शो के प्रतियोगियों के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान रजत दलाल और मनीषा रानी से शो के बारे में बात की। मनीषा रानी ने कहा, ‘हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।’ वह इस रियलिटी शो को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। वहीं रजत दलाल ने भी कहा कि वह शो में फरमाइश नहीं करने जा रहे हैं, वह गेम खेलने जा रहे हैं। इस तरह यह दोनों ही प्रतियोगी ‘द 50’ रियलिटी शो को खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


युविका चौधरी ने भी रखी अपनी बात 
रजत दलाल और मनीषा रानी के अलावा फिल्म एक्ट्रेस युविका चौधरी भी ‘द 50’ की प्रेस मीट में नजर आईं। वह कई साल बाद किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में वह टीवी पर वापसी करके खुश हैं। इस शो में उनके साथ पति और एक्टर प्रिंस नरुला भी नजर आएंगे। 


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

View Original Source