A Cath Lab Machine Will Soon Be Installed At Child Pgi. - Noida News
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में कैथ लैब के लिए अत्याधुनिक मशीन लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जर्मनी से मशीन आ चुकी है। हालांकि एक आवश्यक पार्ट अभी नहीं आया है। प्रशासन का कहना है कि शेष पार्ट आने तक मशीन की फिटिंग और तकनीकी तैयारी पूरी कर ली जाएगी ताकि पार्ट मिलते ही कैथ लैब को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। कैथ लैब शुरू होने से बच्चों के हृदय रोगों की जांच और इलाज में बड़ी सुविधा मिलेगी। फिलहाल गंभीर मरीजों को जांच के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है लेकिन कैथ लैब चालू होने के बाद यह सुविधा चाइल्ड पीजीआई में ही उपलब्ध होगी। संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया मशीन इंस्टॉल करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। ब्यूरो
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं