ग्रेनो:सोसाइटी गेट पर गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल - A Clash Occurred Between A Security Guard And A Delivery Boy At The Society Gate
विस्तार Follow Us
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित निम्बस सोसाइटी के मुख्य गेट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सिक्योरिटी गार्ड और एक डिलीवरी ब्वॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
आरोप है कि इस दौरान लाठी और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई क जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking stories from India News and more stories in Hindi.