आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal) 12 जनवरी 2026 : नई योजनाओं पर करेंगे चर्चा, काम में रहेंगे बिजी - aaj ka mithun rashifal 12 january 2026 gemini horoscope now
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में कामकाज की स्थिति अच्छा बनी रहेगी। आपकी सेल्स में वृद्धि हो सकती है। काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। फैशन आधारित उत्पादों की सेल्स बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातक आज अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक मामले में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। ऐसे में कटु वाणी के प्रयोग से बचें। अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। आइए विस्तार से जानें आज का मिथुन राशिफल...
आज मिथुन राशिवालों का करियर राशिफल : मिथुन राशि वालों के कामकाज की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में अच्छा काम चलेगा और आपकी सेल्स पहले से ज्यादा बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी नई डील या प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की जा सकती है। इसी के चलते आपको लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग फैशन से जुड़ा कारोबार करते हैं उन्हें मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। आज मिथुन राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : मिथुन राशि वालों को पारिवारिक मामलों में संयम से काम लेने की सलाह है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस बाजी या विवाद उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको कटु वाणी का प्रयोग करने और अत्यधिक क्रोध से बचना होगा। अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है।
आज मिथुन राशिवालों की सेहत का हाल : सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसे में सेहत का विशेष ख्याल रखें।
आज मिथुन राशिवालों के लिए उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।