आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal) 10 जनवरी 2026: आज भावनाओं पर कंट्रोल रखें, शरीर के संकेतों को न करें नजरअंदाज - aaj ka singh rashifal 10 january 2026 leo horoscope currently
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। कामकाज और निजी जीवन, दोनों ही जगह भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। छोटी-सी बात भी बहस का रूप ले सकती है। हालांकि, शांत रहकर हालात को संभालने से नुकसान टाला जा सकता है। सेहत के मामले में भी शरीर के संकेतों को नजरंदाज न करें।
आज सिंह राशि का करियर राशिफल : व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी पार्टी को लेकर आपसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मुनाफे की चाह में गलतफहमी बढ़ सकती है। लेकिन किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। जरूरी है कि आप बहस में उलझने के बजाय समाधान पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा।आज सिंह राशि का पारिवारिक और लव राशिफल : वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। गुस्से में कही गई बात बाद में पछतावे का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। यदि किसी मुद्दे पर मतभेद हो तो शांत तरीके से बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करें।
आज सिंह राशि की सेहत का हाल : कमर या पीठ में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को बीच-बीच में ब्रेक लेना होगा। भारी सामान उठाने से बचें और आराम के लिए थोड़ा समय निकालें।
आज सिंह राशि के लिए उपाय : आज बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें। इससे मानसिक शक्ति मिलेगी।