आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal) 12 जनवरी 2026 : खर्चे के साथ कमाई बनी रहेगी, जोखिमों से रहें दूर - aaj ka vrishchik rashifal 12 january 2026 scorpio horoscope presently

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal) 12 जनवरी 2026 : खर्चे के साथ कमाई बनी रहेगी, जोखिमों से रहें दूर - aaj ka vrishchik rashifal 12 january 2026 scorpio horoscope presently
Scorpio Horoscope Today, 12 January 2026 :

वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप किसी काम में उलझ सकते हैं। इससे तनाव भी बढ़ेगा। इस समय किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचें, अन्यथा निराशा मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आपको कुछ अप्रत्याशित खर्चे करने पड़ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों में सतर्क रहने की सलाह है। परिवार में भाई के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाए रखें। किसी घरेलू काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आइए विस्तार से जानें आज का वृश्चिक राशिफल...

आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल : वृश्चिक राशि वाले कार्यक्षेत्र में किसी काम में उलझ सकते हैं। इसी के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय आपको किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा धोखा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। जोखिम वाला काम जैसे बिजली के उपकरण और अग्नि से जुड़े जातकों को सतर्क रहने की सलाह है। इस समय कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक मामलों में संयम से काम लेना होगा। परिवार में भाई के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचना बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में वाणी पर संयम रखें। हालांकि, आपको उनसे किसी घरेलू काम में सहयोग मिल सकता है।

आज वृश्चिक राशिवालों की सेहत का हाल : खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

आज वृश्चिक राशिवालों के लिए उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।

View Original Source