Abhijit Majumdar Death:जिंदगी से जंग हार गए अभिजीत मजूमदार, 54 की उम्र में ली आखिरी सांस, महीनों से थे बीमार - Renowned Odia Music Director And Composer Abhijit Majumdar Passed Away After A Prolonged Health Battle
विस्तार Follow Us
ओडिशा संगीत जगत के लोकप्रिय चेहरे, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार नहीं रहे। वे लंबे वक्त से बीमार थे। महीनों जिंदगी से जंग लड़ने के बाद वे हार गए। 54 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। अभिजीत का निधन आज रविवार 25 जनवरी को हुआ है। अभिजीत के लिए दुआएं करने वाले फैंस का दिल टूट गया है। उनका जाना ओडिशा संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
महीनों से बीमार थे अभिजीत, AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा था उपचार
अभिजीत मजूमदार कई महीनों से बीमार थे। AIIMS भुवनेश्वर में उनका उपचार चल रहा था। उनकी हालत काफी नाजुक थी। मगर, फैंस की उम्मीद कायम थीं और वे अपने चहेते कंपोजर व म्यूजिक डायरेक्टर के लिए दुआएं कर रहे थे। मगर, फैंस की आस आज रविवार को टूट गई। महीनों के उपचार के बाद अभिजीत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram