Accused Arrested With Three Stolen Bikes - Noida News
हथीन। एविटी सीआईए स्टाफ हथीन ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। एविटी सीआईए स्टाफ हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि सात मई 2024 को भेड़ोली निवासी रविन्द्र कुमार की बाइक निजी अस्पताल के निकट हुडा सेक्टर से चोरी हो गई थी। इस संदर्भ में पुलिस में केस दर्ज हुआ था। इसी बाइक के साथ एविटी स्टाफ ने इदरीश निवासी रीगड थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया है। गहनता से पूछताछ के बाद आरोपी से चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद की गई हैं। इस तरह तीन बाइकें बरामद की गई हैं। संवाद
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं