Acharya Balkrishna Health Tips: आंतों की बीमारी से पाना है छुटकारा? आचार्य बालकृष्ण ने बताया इस चीज से बनी रोटी के फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: आंतों की बीमारी से पाना है छुटकारा? आचार्य बालकृष्ण ने बताया इस चीज से बनी रोटी के फायदे

लाइफ़स्टाइल Acharya Balkrishna Health Tips: आंतों की बीमारी से पाना है छुटकारा? आचार्य बालकृष्ण ने बताया इस चीज से बनी रोटी के फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: अगर आप रोटी खाने के शौकीन हैं और आप आंतों की बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चोकर की रोटी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है.

Written byAkansha Thakur

Acharya Balkrishna Health Tips: अगर आप रोटी खाने के शौकीन हैं और आप आंतों की बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चोकर की रोटी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है.

author-image

Akansha Thakur 25 Jan 2026 13:20 IST

Article Image Follow Us

New UpdateAcharya Balkrishna Health Tips (4)

Acharya Balkrishna Health Tips

Acharya Balkrishna Health Tips: रोटी हर भारतीय घर में हर दिन बनाई जाती है. क्योंकि रोटी के बिना हमारा मील अधूरा माना जाता है. अगर आप भी रोटी खाने के शौकीन हैं तो रेगुलर रोटी की तुलना में चोकर की रोटी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसे काफी फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि चोकर में कई विटामिन, मिनरल्स, आयरन जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. हाल ही में आचार्य बालकृष्ण से चोकर की रोटी के फायदे के बारे में बताया है. 

Advertisment

क्या कहते हैं आचार्य बालकृष्ण? 

आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि सभी प्रकार के अन्न के रेशों में गेहूं के चोकर को आदर्श रेशे का स्थान प्राप्त है क्योंकि इसमें पोषक तत्व तथा विटामिन्स अधिक मात्रा में होते हैं. चोकर ह्रदय रोगों से बचाता है तथा कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है. 

View this post on Instagram

A post shared by Acharya Balkrishna (@acharya_balkrishna)

चोकर की रोटी के फायदे 

पाचन 

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, चोकर हाई फाइबर सामग्री वाला होता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है और कब्ज से राहत दे सकता है. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उनके लिए इस रोटी का सेवन काफी फायदेमंद है. 

मोटापा 

चोकर की रोटी खाने से पेट भरने का एहसास होता है जिससे ओवरइटिंग की संभावना कम होती है और वजन को कंट्रोल करने में मदद होती है. 

ब्लड शुगर 

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि चोकर का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है. 

आंतों की बीमारी 

चोकर युक्त आटे की रोटी के सेवन से आंतों की बीमारी नहीं होती और कब्ज दूर होती है. 

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Tips: कैंसर से लेकर पाचन तक, औषधीय गुणों से भरपूर है मूली, आचार्य बालकृष्ण से जानें फायदे

Acharya Balkrishna Acharya Balkrishna Health Tips Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें

Read the Next Article

View Original Source