Ajay Singhal has been appointed as the recent DGP of Haryana he is an IPS officer of the 1992 batch अजय सिंघल बने हरियाणा के नए डीजीपी, 1992 बैच के हैं IPS अफसर, Haryana Hindi News
नए साल पर हरियाणा सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अजय सिंघल को हरियाणा का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया है। सिंघल वर्तमान में वे एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ हैं। कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह आज ही रिटायर हुए हैं, जिसके बाद सरकार ने अजय सिंघल को नया डीजीपी बनाया है। हरियाणा सरकार ने 16 दिसंबर को यूपीएससी को 5 अधिकारियों शत्रुजीत कपूर, एसके जैन, अजय सिंघल, आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला के नामों का पैनल भेजा था। डीजीपी की रेस में अजय सिंघल सबसे आगे थे क्योंकि पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर के बाद ये सबसे सीनियर मोस्ट अफसर हैं। सिंघल की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं में अच्छी पकड़ है। अपने कार्यकाल के दौरान ग्राउंड और पुलिसिंग के अच्छे पदों का अनुभव है। यही वजह है कि सरकार ने उन्हें जिम्मा दिया। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अजय सिंघल का जन्म 1 जुलाई, 1966 को हुआ था। वह हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अजय सिंघल न्यूनतम दो साल तक इस पद रहेंगे। सिंघल 30 अक्टूबर, 2028 तक इस पद पर रहेंगे। इसके बाद वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो में रहते हुए अजय सिंघल ने कई अहम मामलों में कार्रवाई की। उनके नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए गए, जिससे उन्हें एक ईमानदार और कड़े अधिकारी के रूप में पहचान मिली। अपने करियर के शुरुआती वर्षों में उन्होंने एएसपी और एसपी स्तर पर कई जिलों में सेवाएं दी।
हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर को हरियाणा सरकार ने 14 अक्टूबर को छुट्टी पर भेज दिया था। उनकी जगह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वह आज रिटायर हो गए हैं। वह महज दो महीने और 16 दिन के लिए हरियाणा के डीजीपी के पद पर रहे। इस दौरान डीजीपी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे।
लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play